Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को BSP से निकाला; कुत्ते ने बालक को नोंचा, 50 टांके लगे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 13, 2026 👁 2 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को BSP से निकाला; कुत्ते ने बालक को नोंचा, 50 टांके लगे
नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें... पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निष्कासित कर दिया। मायावती ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उधर, BHU परिसर में गुरुवार सुबह 11 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। सिर और चेहरे को नोचा। सिर पर 50 टांके लगे हैं। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1- मायावती ने पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा को BSP से निकाला, BJP में जाने की अटकलें थीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत कुमार मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा को बसपा ने “पार्टी विरोधी गतिविधियों” के चलते निष्कासित कर दिया। मायावती ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। अंटू मिश्रा ने कहा कि एक-दो दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखेंगे। पूरी खबर पढ़ें... 2- BHU परिसर में नर्सिंग ऑफिसर के बेटे पर कुत्ते ने किया हमला; सिर-चेहरे पर गहरे घाव, 50 टांके लगे BHU परिसर में गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान नर्सिंग ऑफिसर के बेटे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। परिजनों के मुताबिक, सिर पर करीब 50 टांके लगे हैं। बच्चे का BHU ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। परिजनों ने CCTV फुटेज की जांच और कुत्ते की मेडिकल जांच की मांग की है। पूरी खबर करें... 3- BJP के तिरंगा रथ में भगत सिंह की तस्वीर पर लिखा चंद्रशेखर, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया शुभारंभ वाराणसी में तिरंगा यात्रा के जोश में भाजपा से बड़ी चूक हो गई। काशी विद्यापीठ से निकली यात्रा में भगत सिंह की तस्वीर लगाई गई, लेकिन उस पर ‘चंद्रशेखर’ लिख दिया गया। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने यात्रा का आगाज किया। तिरंगे और भाजपा के झंडों के बीच कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। पूरी खबर पढ़ें... 4- अगले 6 दिन एक्टिव रहेगा मानसून; शुक्रवार को बारिश और वज्रपात की आशंका वाराणसी में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की आशंका है। 15 और 16 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को तापमान 32°C रहा। मौसम विभाग के अनुसार, निम्न दबाव और नमी के प्रभाव से अगले दिनों में बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर जारी रहेगा। पूरी खबर पढ़ें... 5- बाबा विश्वनाथ दर्शन के दौरान कथावाचक प्रदीप मिश्रा बोले- पहले काशी में शांति थी, अब भीड़ है कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भारत माता मंदिर के सामने ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले काशी में शांति थी, अब भीड़ है। पूरी खबर पढ़ें... 6- कोडीन कफ सिरप केस में पुलिस ने दाखिल की केस डायरी, अमिताभ ठाकुर की अर्जी रद वाराणसी के चौक थाने में कोडीन कफ सिरप मामले में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर पर दर्ज केस में पुलिस ने कोर्ट में केस डायरी पेश की। पुलिस ने बताया कि आरोपपत्र पर्यवेक्षण के लिए ACP दशाश्वमेध को भेजा गया है। कोर्ट ने जल्द आरोपपत्र और दस्तावेज दाखिल करने का निर्देश देते हुए अमिताभ ठाकुर की अर्जी रद कर दी। पूरी खबर पढ़ें... 7- पूजा-पाठ से संतान होने और जमीन में सोना होने की बात कहकर 15 लाख ठगे; चेला गिरफ्तार, गुरु फरार बच्चा न होने का दर्द ठगों ने कमाई का जरिया बना लिया। पूजा-पाठ से संतान होने का झांसा दिया, फिर जमीन में सोने की मूर्ति और सिक्के दबे होने की कहानी सुनाई। सोना निकलवाने के नाम पर दंपती से लाखों रुपये ऐंठ लिए। कपसेठी पुलिस ने चेला श्याम सिंह को गिरफ्तार कर 1.85 लाख रुपये बरामद किए, जबकि कथित गुरु फरार है। पूरी खबर पढ़ें... 8- अधिवक्ता के मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट, 2 कमरों में युवतियों संग मिले ग्राहक मकान के अंदर चल रहे कथित सेक्स रैकेट पर पुलिस ने छापा मारकर चार लोगों को पकड़ लिया। लालपुर क्षेत्र में एनजीओ की सूचना पर एसीपी कैंट की टीम पहुंची तो दो कमरों में अलग-अलग ग्राहक युवतियों के साथ मिले। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दो युवकों और दो युवतियों को महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। पूरी खबर पढ़ें... 9- इमाम हुसैन की याद में उठा पचासे का जुलूस, दुलदुल और अमारी की जियारत को उमड़े जायरीन इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में गुरुवार को 300 साल पुरानी परंपरा जीवंत हुई। दोषीपुरा के इमामबाड़ा जाफरिया से अमारी जुलूस निकला। अलम, दुलदुल, अमारी और ताबूत के साथ निकला जुलूस कदीमी रास्तों से होता हुआ सदर इमामबाड़े पहुंचा। सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पूरी खबर पढ़ें... 10- राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या, पंख नोंचते पकड़े गए नाबालिग; पुलिस की आहट मिली तो खेतों में भागे राष्ट्रीय पक्षी मोर की हत्या से हड़कंप मच गया। कनियर गांव में दो नाबालिग मोर को मारने के बाद उसके पंख नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस-प्रशासन की गाड़ियों की आहट मिलते ही दोनों खेतों के रास्ते फरार हो गए। मामले में पुलिस और वन विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan