crime
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:नक्सलियों से जुड़ा 50 हजार का इनामी अरेस्ट, IIT-BHU में गैंगरेप का गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा
नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में STF ने 50 हजार का इनामिया गुवाहटी से दबोचा है। वो हत्या के केस में 12 साल से फरार चल रहा था। उसके नक्सली संगठन से तार जुड़े होने की बात सामने आई है। उधर, IIT-BHU में गैंगरेप केस का गवाह सुरक्षाकर्मी फिर कोर्ट नहीं पहुंचा। BHU प्रशासन पर गवाह न भेजने का आरोप लगाया गया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- STF ने 50 हजार के इनामिया को गुवाहटी से दबोचा, नक्सली संगठन से तार जुड़े थे; 12 साल से फरार था वाराणसी एसटीएफ की फील्ड यूनिट ने गुरुवार को असम के गुवाहाटी में कार्रवाई कर 50 हजार रुपए के इनामी अपराधी राजकुमार वर्मा उर्फ प्रदीप वर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी बलिया के सहतवार थाने में दर्ज हत्या के मुकदमे में वर्ष 2012 से फरार चल रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 2- IIT-BHU में गैंगरेप केस का गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा, यूनिवर्सिटी प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप वाराणसी के आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में बुधवार को फास्टट्रैक (प्रथम) के न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। आरोपी कुणाल पांडेय और सक्षम पटेल की ओर से बचाव के लिए तलब किए गए गवाहों में से एक अदालत में उपस्थित हुआ। पूरी खबर पढ़ें… 3- 2022 से 2024 तक 197 लोगों ने जान दी, 21% बढ़े सुसाइड केस; विशेषज्ञ बोले-अकेलापन बड़ी वजह जिंदगी से हार मानने का फैसला अक्सर अचानक नहीं होता। कई बार इसके पीछे लंबे समय से चल रहा तनाव, अकेलापन, रिश्तों में परेशानी और मन की बात किसी से न कह पाने की स्थिति होती है। वाराणसी शहर में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़े भी इस चिंता की ओर इशारा करते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4- BHU में ABVP ने यूथ ओपन माइक शो किया, बोले-चीफ प्रॉक्टर इस्तीफा दें; 3 दिन से धरना जारी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रहित एवं विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। आज ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों ने अपनी बात खुलकर रखी। पूरी खबर पढ़ें… 5- IIT-BHU प्रोफेसर ने ई-कचरे से 92% सोना निकालने की तकनीक बताई, रूस में शोध पेश किया वाराणसी के IIT-BHU के धातुकर्म इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर कमलेश कुमार सिंह ने ई-कचरे से कीमती धातुएं निकालने की तकनीक पर अपना शोध रूस में पेश किया। उनके शोध में डेलमिनेटेड प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) से 100% तांबा और 92% सोना रिकवर करने की क्षमता बताई गई है। पूरी खबर पढ़ें… 6- 2 दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही, काले बादल छाए; तेज हवाओं से उमस गायब वाराणसी में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। बारिश और बादलों के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहर का तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहा। पढ़ें पूरी खबर… 7- 10.80 करोड़ की अफीम नष्ट कराई गई, 2012 में जैतपुरा पुलिस ने 558kg बरामद की थी वाराणसी के जैतपुरा थाना पुलिस ने 10.80 करोड़ रुपए कीमत की 558 किलो अफीम नष्ट कराई। यह अफीम वर्ष 2012 में जैतपुरा थाने की पुलिस ने एक मुकदमे के दौरान बरामद की थी। जब्त अफीम को नियमानुसार नष्ट कराने के लिए पुलिस टीम गाजीपुर स्थित केंद्रीय अफीम एवं क्षारोद कारखाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर… 8- काशी में बाबा लाट भैरव को हल्दी लगाई गई, पीले परिधानों में पहुंचीं महिलाएं गीतों पर जमकर नाचीं काशी में बाबा लाट भैरव का विवाह समारोह शुरू हो गया है। 26 सितंबर को बाबा के विवाह से पहले 23 सितंबर को तिलक की रस्म हुई। इसी क्रम में गुरुवार रात बाबा लाट भैरव का हल्दी उत्सव मनाया गया। क्षेत्रीय महिलाएं पीले परिधानों में बाबा के दरबार पहुंचीं और विग्रह पर हल्दी का लेपन किया। पूरी खबर पढ़ें… 9- BHU में देशभर के चिकित्सक जुटेंगे, डायबिटीज, हार्ट अटैक के इलाज और नई दवाओं पर मंथन होगा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सहयोग से उत्तर प्रदेश चैप्टर, एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया का 43वां वार्षिक सम्मेलन 26 और 27 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की थीम “Precision, Prevention and Progress in Internal Medicine” रखी गई है। पूरी खबर पढ़िए… 10- वाराणसी में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत, सिर के ऊपर से गुजरा पहिया; परिजनों ने ढाई घंटे जाम लगाया वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के सिद्धिपुर में बुधवार शाम सड़क हादसे में बाइक सवार अनुज सिंह पटेल की मौत हो गई। शहर से घर लौटते समय संत अतुलानंद तिराहे के आगे बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़िए…
Read full article on Bhaskar