Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पुलिस को धक्का देकर शव ले भागे परिजन, गोली लगने से घायल कारोबारी की मौत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 23, 2026 👁 2 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पुलिस को धक्का देकर शव ले भागे परिजन, गोली लगने से घायल कारोबारी की मौत
नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें...वाराणसी के कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में बुधवार को शव के पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। परिजन पुलिस से खींचतान के बाद शव ई-रिक्शा पर रखकर अस्पताल से भाग गए। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली और सिगरा पुलिस ने घेराबंदी कर ई-रिक्शा को पकड़ लिया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. वाराणसी में पुलिस को धक्का देकर शव ले भागे परिजन, पोस्टमार्टम का विरोध वाराणसी के कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में बुधवार को शव के पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। परिजन पुलिस से खींचतान के बाद शव ई-रिक्शा पर रखकर अस्पताल से भाग गए। पढ़ें पूरी खबर... 2. वाराणसी में झमाझम बारिश, तापमान में 2 डिग्री की गिरावट वाराणसी में शुक्रवार शाम अचानक मौसम ने करवट ले ली। करीब 4:40 बजे तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने शहर का मौसम सुहावना कर दिया। बारिश के चलते तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर... 3. वाराणसी में पकड़ी गई 4.25 करोड़ की GST चोरी, चार दिन चला SIB का छापा बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) के पास उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (SIB) ने 4.25 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। SIB ने रेलवे के ठेकेदार और टेंट हाउस पर कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर... 4. काशी विद्यापीठ के भैरवनाथ कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के भैरवनाथ कैंपस में मंगलवार को छात्रों ने शैक्षणिक व्यवस्था में अनियमितताओं और क्लास के संचालन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि पिछले सेमेस्टर का रिजल्ट अभी तक जारी नहीं किया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 5. BHU केंद्रीय कार्यालय को ABVP छात्रों ने घेरा, सुरक्षाकर्मियों से हुई धक्का मुक्की काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में चीफ प्रॉक्टर की कार्यप्रणाली के विरोध में बुधवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्र केंद्रीय कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। छात्रों के कार्यालय की ओर बढ़ने की सूचना पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर... 6. वाराणसी में गोली से घायल व्यवसायी की 12-दिन बाद मौत, सुसाइड के लिए खुद को मारी थी गोली वाराणसी के पांडेयपुर इलाके में 10 सितंबर की सुबह सुसाइड करने के उद्देश्य से खुद को गोली मारने वाले व्यवसायी विजेंद्र सोनी की मौत हो गयी। ट्रामा सेंटर में इलाजे के दौरान विजेंद्र की सांसे रुक गयी। विजेंद्र ने अपनी बेटी की शादी तय की थी। पढ़ें पूरी खबर... 7. वाराणसी में आवारा बैल से टकराई बाइक, चालक गंभीर वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव के पास रिंग रोड के सर्विस लेन पर बुधवार शाम को अचानक सामने आए आवारा पशु (बैल) से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार मनोज राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़ें पूरी खबर... 8.वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर गंगा में डूबे पुजारी, NDRF तलाश में जुटी वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर बुधवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से 40 वर्षीय पुजारी रवि शर्मा गंगा नदी में डूब गए। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर लापता पुजारी की खोजबीन में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर... 9. जगापट्टी में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण जगापट्टी में बनी डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण 25 सितंबर को होगा। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल इसका उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित जगापट्टी के ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह यादव ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर... 10. वाराणसी में सजी सुरों की महफिल, प्रतिभाओं ने दिखाया हुन वाराणसी जिला प्रशासन ने काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव कराया। बुधवार को सेवापुरी विकास खंड के ऊपरवार स्थित एक निजी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता हुई। इसमें न्याय पंचायत स्तर पर चुने गए कलाकारों ने गायन और वादन की अलग-अलग विधाओं में अपना हुनर दिखाया। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan