Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें::शिक्षक MLC चुनाव में सपा आगे, मायावती का मां-दुर्गा अवतार में पोस्टर; BHU में छात्रसंघ के लिए धरना

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 1 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें::शिक्षक MLC चुनाव में सपा आगे, मायावती का मां-दुर्गा अवतार में पोस्टर; BHU में छात्रसंघ के लिए धरना
नमस्कार, वाराणसी की आज (मंगलवार) की बड़ी खबरें… एमएलसी चुनाव की काउंटिंग में पहले राउंड की गिनती पूरी, सपा के लाल बिहारी यादव भाजपा उम्मीदवार प्रमोद मिश्रा से आगे हैं। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाने वाला पोस्टर लगाया गया है। मायावती को सिंह पर सवार अष्टभुजाधारी देवी के रूप में दिखाया गया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1: MLC चुनाव की काउंटिंग:पहले राउंड में लाल बिहारी यादव को 6,814 वोट, भाजपा के प्रमोद मिश्रा को 2,963 वाराणसी में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना जारी है। शिक्षक एमएलसी चुनाव के पहले राउंड में 14 हजार वोटों की गिनती हुई। इसमें सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव को 6,814 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को 2,963 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी चेतनारायण सिंह को 1,650 वोट मिले हैं। दूसरे राउंड की मतगणना शाम 5 बजे शुरू होगी। इसमें 10 हजार मतों की गिनती की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें… 2: BJP MLC प्रत्याशी केदारनाथ सिंह बोले-दोनों सीटों पर भाजपा जीतेगी, सपा हार रही उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच भाजपा के स्नातक सीट के प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने शिक्षक और स्नातक, दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीत का दावा किया है। मतगणना स्थल के बाहर उन्होंने कहा कि मतदाताओं का समर्थन भाजपा के साथ है और नतीजों में इसका असर दिखाई देगा। केदारनाथ सिंह ने चुनाव और मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित बताया। वहीं, विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे हंगामे और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों को उन्होंने खारिज किया। पूरी खबर पढ़ें… 3: IIT BHU का दीक्षांत समारोह 31 अक्टूबर को होगा, 65 मेधावियों को मिलेगा 125 मेडल आईआईटी बीएचयू के 15वें दीक्षांत समारोह का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 31 अक्टूबर को स्वतंत्रता भवन सभागार में होने वाले समारोह में दो हजार से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। संस्थान में समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेधावियों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आईआईटी बीएचयू में इस बार इंजीनियरिंग के 11 विभागों, चार स्कूलों, विज्ञान के तीन विभागों और ह्यूमैनिटीज के एक विभाग से पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थियों को उपाधियां दी जाएंगी। समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पूरी करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… 4: छावनी में तेंदुए की तलाश तेज:गोरखपुर से बुलाई गई वेटनरी टीम, 4 दिन से नहीं मिले पगचिह्न वाराणसी के छावनी क्षेत्र में तेंदुए की आहट से दहशत बरकरार है। तेंदुए को पकड़ने के लिए अब गोरखपुर से वेटनरी चिकित्सकों की टीम बुलाई गई है। टीम ने वन विभाग के अधिकारियों के साथ इलाके में डेरा डाल दिया है। तेंदुए की गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने के बाद उसे ट्रैंकुलाइज कर पकड़ने की तैयारी है। हालांकि, पिछले चार दिनों से सेंट मैरी स्कूल, 39 जीटीसी और नदेसर के छोटा कटिंग इलाके में तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले हैं। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए तीन टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम में पांच विशेषज्ञ शामिल हैं। तीनों टीमों ने सबसे पहले उन जगहों की जांच की, जहां तेंदुआ दिखने की सूचना मिली थी। पूरी खबर पढ़ें… 5: मायावती को दुर्गा के रूप में दिखाया:अष्टभुजाओं में दिखाया तराजू और संविधान, लिखा - मैया बनेंगी मुख्यमंत्री वाराणसी के जिला मुख्यालय पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाने वाला पोस्टर चर्चा का विषय बन गया है। पोस्टर में मायावती को सिंह पर सवार अष्टभुजाधारी देवी के रूप में दिखाया गया है। इसे स्थानीय नेता आशुतोष पाठक ने लगवाया है। पोस्टर के जरिए उन्होंने मायावती को एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई है। जिला मुख्यालय पर एक खंभे पर लगे इस बड़े होर्डिंग में मायावती को सिंह पर सवार दिखाया गया है। उनके आठ हाथों में अलग-अलग प्रतीक दर्शाए गए हैं। इनमें भारतीय संविधान, न्याय का तराजू, शिक्षा की पुस्तकें और मीडिया का माइक शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें... 6: BHU में छात्रसंघ बहाली के लिए अनिश्चितकालीन धरना शुरू: DSW कार्यालय के बाहर शुरू किया आंदोलन काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। छात्र छात्रसंघ भवन परिसर स्थित डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में वर्ष 1997 से छात्रसंघ बंद है। इसके कारण विद्यार्थियों के पास अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने मजबूती से रखने के लिए निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं हैं। धरने पर बैठे छात्र शिवांश सिंह और सामाजिक विज्ञान संकाय के छात्र सत्यम सिंह ने कहा- छात्रसंघ की बहाली के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को पहले ही ज्ञापन देकर 27 अक्टूबर तक सकारात्मक जवाब देने या चुनाव की तिथि घोषित करने की मांग की गई थी। पूरी खबर पढ़ें... 7: BHU में जेंडर पर 3 दिन तक मंथन:6 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, 150 से ज्यादा शोधपत्रों पर चर्चा काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के समाजशास्त्र विभाग में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित होगी। इसमें जेंडर की बदलती समझ, सामाजिक असमानताओं और भारतीय समाज में लैंगिक पहचान पर जाति, धर्म, वर्ग और संस्कृति के प्रभावों पर चर्चा की जाएगी। संगोष्ठी में छह देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे और 150 से ज्यादा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम का विषय ‘जेंडर इन फ्लक्स: ए सोशियोलॉजिकल एग्जामिनेशन ऑफ इवोल्यूशन, इंटरसेक्शनैलिटी एंड न्यू होराइजन्स इन इंडिया’ रखा गया है। इसमें भारतीय सामाजिक परिस्थितियों के संदर्भ में जेंडर से जुड़े सिद्धांतों और मौजूदा चुनौतियों की पड़ताल की जाएगी। पूरी खबर पढ़ें... 8: मंगलपुर में बुखार का प्रकोप:प्लेटलेट्स गिरने-लिवर में सूजन के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग बोला-पानी की समस्या मंगलपुर गांव में करीब डेढ़ से दो महीने से बुखार का प्रकोप हैं। ग्रामीणों का दावा है कि गांव में चार लोगों की मौत हो चुकी है। कई परिवारों में एक से अधिक सदस्य बीमार हैं। मरीजों में तेज बुखार, शरीर व जोड़ों में दर्द, उल्टी, जी मिचलाने, कमजोरी और प्लेटलेट्स कम होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। मरीजों के लिवर में सूजन आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में एक पोखरी है जिसमें पूरे गांव का गंदा पानी जाता हैं वहीं से ये बीमारी शूरू हुई। पोखरी में पानी आता तो है पर निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पूरी खबर पढ़ें... 9: राजन मिश्रा की जयंती पर काशी में सजेगी सुरों की महफिल: 28 अक्टूबर को ‘रसोत्सव में हरिहरन देंगे प्रस्तुति काशी में एक बार फिर सुरों की भव्य महफिल सजने जा रही है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के शिखर पुरुष और बनारस घराने के गौरव, पद्मश्री पंडित राजन मिश्रा की 75वीं जयंती के पावन अवसर पर सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में एक भव्य और स्मरणीय संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 28 अक्टूबर 2026 की शाम काशी की सांस्कृतिक विरासत में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस विशेष संगीतमय संध्या में देश के प्रख्यात गायक और सुरों के बेताज बादशाह हरिहरन अपनी जादुई प्रस्तुति से श्रोताओं और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। पूरी खबर पढ़ें... 10: काशी में साधु-संतों का महाकुंभ:संस्कृति संसद में पूर्व रॉ निदेशक सहित बलूच प्रतिनिधि होंगे शामिल वाराणसी में 3 से 5 नवंबर तक छठवीं संस्कृति संसद का आयोजन होगा। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से करीब 3000 साधु-संत, विद्वान, वैज्ञानिक और कलाकार शामिल होंगे। आयोजन में बलूचिस्तान की आजादी के मुद्दे पर चर्चा के साथ आगे की रणनीति तैयार करने पर विचार होगा। रॉ के पूर्व निदेशक एनके सूद भी अपनी पत्नी के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। संत समिति के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन में सनातन परंपरा, सामाजिक बदलाव, युवाओं की भूमिका और ऐतिहासिक मंदिरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में हिंदू आचार संहिता जारी करने, मनुस्मृति के अध्ययन के लिए समिति बनाने और मंदिरों की मुक्ति का खाका तैयार करने जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan