Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दालमंडी में व्यापारियों ने सीवर के पानी में दीया जलाया, ई-बसों में 35.72 करोड़ का घाटा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 18, 2026 👁 1 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:दालमंडी में व्यापारियों ने सीवर के पानी में दीया जलाया, ई-बसों में 35.72 करोड़ का घाटा
नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें...दालमंडी में कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ब्लैक केक काटकर विरोध दर्ज कराया। प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को लोगों ने काले कपड़े पहने, काली पगड़ी और गमछा बांधा और काले गुब्बारे लगाए। इसके बाद ‘हैप्पी बर्थडे मोदी’ कहते हुए ब्लैक चॉकलेट केक काटा और दालमंडी चौड़ीकरण व प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर नाराजगी जताई। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1.वाराणसी में 7 जिलों के 47 जुआरी बंधपत्र पर छूटे, कोर्ट ने रिहा किया वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के रथयात्रा इलाके में बंद मकान के अंदर चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 47 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। एसओजी-2 और सिगरा पुलिस की कार्रवाई में लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल और वाहन भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी को जेल भेजने की तैयारी की थी, लेकिन गुरुवार को एसीजेएम-4 की अदालत ने सभी को 20-20 हजार रुपये के बंधपत्र पर रिहा कर दिया। पढ़ें पूरी खबर... 2.'बच्चे नहीं हो रहे थे, स्नान करते ही चमत्कार हुआ':लोलार्क कुंड पहुंचे 5 लाख लोग 'शादी के 8 साल बाद भी बच्चे नहीं हुए। गांव के लोगों ने बताया कि लोलार्क कुंड में स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है। इसलिए हम पत्नी के साथ वाराणसी पहुंचे, स्नान किया और 2 साल बाद बेटा हुआ। आज उसको स्नान कराकर मुंडन कराने आए थे।' पढ़ें पूरी खबर... 3. 'ब्लैक-चॉकलेट केक' काटा, सीवर के पानी में दीया जलाया:वाराणसी में व्यापारियों ने काले कपड़े पहने वाराणसी की दालमंडी में कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ब्लैक केक काटकर विरोध दर्ज कराया। प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को लोगों ने काले कपड़े पहने, काली पगड़ी और गमछा बांधा और काले गुब्बारे लगाए। इसके बाद ‘हैप्पी बर्थडे मोदी’ कहते हुए ब्लैक चॉकलेट केक काटा और दालमंडी चौड़ीकरण व प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर नाराजगी जताई। पढ़ें पूरी खबर... 4. BHU में पहली बार की-होल से हार्ट बाईपास सर्जरी, पांचवें दिन छुट्‌टी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में हार्ट सर्जरी के क्षेत्र में नई सुविधा शुरू हुई है। अस्पताल के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) विभाग में पहली बार मिनिमली इनवेसिव कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (MICS CABG) सफलतापूर्वक की गई। इस तकनीक को आम भाषा में की-होल हार्ट सर्जरी कहा जाता है। पढ़ें पूरी खबर... 5. वाराणसी में पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा, फिर फांसी लगा ली वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के घसियारी टोला में शुक्रवार सुबह पत्नी और बेटी के अलग रहने से परेशान 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पवन यादव पिछले करीब डेढ़ साल से पत्नी और पांच साल की बेटी को घर लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दोनों उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं थीं। गुरुवार रात उसने पत्नी को फोन किया। बातचीत के दौरान पत्नी ने उसे बुरा-भला कहा। पढ़ें पूरी खबर... 6. ई-बसों में 29 महीने में 35.72 करोड़ का घाटा, ₹17.84 करोड़ कमाए वाराणसी में चल रही इलेक्ट्रिक बस सेवा 29 महीने से लगातार घाटे में है। बसों से ₹17.84 करोड़ की कमाई हुई, जबकि संचालन पर ₹53.57 करोड़ खर्च हुए। यानी कुल ₹35.72 करोड़ का घाटा हुआ। कुल खर्च के मुकाबले करीब 66.7% रकम की भरपाई कमाई से नहीं हो सकी। पढ़ें पूरी खबर... 7. त्योहार में वाराणसी से झांसी-आसनसोल के बीच स्पेशल ट्रेन, बनारस-वाराणसी दोनों स्टेशनों पर रुकेगी त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन और आसनसोल के बीच द्वि-साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन वाराणसी के बनारस और वाराणसी जंक्शन दोनों स्टेशनों पर रुकेगी। यह ट्रेन झांसी से 7 अक्टूबर से 29 नवंबर तक और आसनसोल से 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में कुल 16 फेरे होंगे। पढ़ें पूरी खबर... 8. वाराणसी में उधारी के नाम पर पूर्व फौजी के 10 लाख हड़पे, 2 पर FIR वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में पूर्व फौजी से 10 लाख रुपये उधार लेने के बाद रकम वापस न करने और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नियैसीपुर की सुषमा देवी की तहरीर पर राजातालाब पुलिस ने बढ़ैनी कलां निवासी रामलखन यादव और जयश्री यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर... 9. लालबाग के राजा की विदाई में झूमी काशी; VIDEO, फूलों से सजे रथ पर निकले लालबाग के राजा गणपति बप्पा की विदाई में शुक्रवार को काशी का नजारा देखते ही बना। गणेशोत्सव के पांचवें दिन काशी मराठा समाज की ओर से आसभैरो स्थित अग्रवाल भवन में आयोजित अनुष्ठान का समापन हुआ। इसके बाद निकली लालबाग के राजा की भव्य शोभायात्रा में भक्ति, उत्साह और महाराष्ट्र की संस्कृति का रंग देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर... 10. स्कूटी के लिए विद्यापीठ में 1327 छात्राओं ने कराया रजिस्ट्रेशन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत स्कूटी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। अब तक 1327 छात्राओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इनमें से 1303 छात्राओं का आधार वेरिफिकेशन यानी फाइनल सत्यापन पूरा हो चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan