Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:वेज की जगह डिलीवर हुआ चिकन बर्गर, अक्टूबर में बढ़े डेंगू के 52 मरीज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:वेज की जगह डिलीवर हुआ चिकन बर्गर, अक्टूबर में बढ़े डेंगू के 52 मरीज
नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्विगी के जरिए मैकडॉनल्ड्स से वेज बर्गर ऑर्डर करने वाले अधिवक्ता प्रशांत विश्वकर्मा के घर चिकन बर्गर पहुंचा दिया गया। बेटे ने जब बर्गर खाना शुरू किया तो स्वाद अलग लगा। इसके बाद पैकेट देखा गया तो उस पर चिकन बर्गर लिखा था। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में वेज बर्गर की जगह डिलीवर हुआ चिकन बर्गर, स्विगी से किया था ऑर्डर वाराणसी में ऑनलाइन फूड डिलीवरी में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। स्विगी के जरिए मैकडॉनल्ड्स से वेज बर्गर ऑर्डर करने वाले अधिवक्ता प्रशांत विश्वकर्मा के घर चिकन बर्गर पहुंचा दिया गया। बेटे ने जब बर्गर खाना शुरू किया तो स्वाद अलग लगा। इसके बाद पैकेट देखा गया तो उस पर चिकन बर्गर लिखा था। पढ़ें पूरी खबर… 2. वाराणसी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर वाराणसी में दिखाई देने लगा है। गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने 29 और 30 अक्टूबर को बारिश और गरज-चमक का पूर्वानुमान जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में अर्नब तूफान से किसानों की चिंता बढ़ी, खेतों में पानी भरने का खतरा वाराणसी में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट ले ली। अर्नब चक्रवात के असर से सुबह से ही शहर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। तापमान गिरने के साथ ही लोगों को अब सर्दी का एहसास होने लगा है। सुबह वाराणसी का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में अक्टूबर में बढ़े डेंगू के 52 मरीज, पिछले साल के मुकाबले 35% कम थे केस वाराणसी में डेंगू को लेकर सितंबर तक राहत की तस्वीर थी, लेकिन अक्टूबर में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 4 अक्टूबर तक जिले में डेंगू के 60 मरीज मिले थे। वहीं, 30 अक्टूबर तक यह संख्या बढ़कर 112 हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी में किशोरी के अपहरण-यौन शोषण के दोषी को सजा वाराणसी की विशेष पॉक्सो अदालत ने किशोरी के अपहरण और यौन शोषण के मामले में कैंट निवासी तनवीर खान को दोषी ठहराया है। विशेष न्यायाधीश नितिन पांडेय की अदालत ने गुरुवार को उसे 20 साल कठोर कारावास और 40 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर… 6.काशी में लक्ष्मण ने काटी शूर्पणखा की नाक, चेतगंज की 140वीं नक्कटैया मेले का आयोजन वाराणसी में करवाचौथ के दिन नक्कटैया मेले का आयोजन किया गया। मेले में शूर्पणखा की नाक काटने की लीला का मंचन हुआ। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। मूसलाधार बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। रात करीब 10:30 बजे जैसे ही लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी, पूरा इलाका जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। पढ़ें पूरी खबर… 7. पिंडरा के आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर सामान चोरी पिंडरा के पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय पिंडरा परिसर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र को चोरों ने एक बार फिर निशाना बनाया। बीती रात केंद्र का ताला तोड़कर चोर एलईडी टीवी, पंखे, गैस सामग्री, वजन और ऊंचाई मापने की मशीन समेत हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सुबह विद्यालय पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर… 8. महिला नौकरी भी करे और घर भी संभाले, आखिर कब-तक?:BHU की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उठा बराबरी का सवाल महिला ऑफिस में भी काम करे और घर लौटकर रसोई से लेकर बच्चों और परिवार की पूरी जिम्मेदारी भी संभाले, आखिर यह व्यवस्था कब तक चलेगी? जब नौकरी महिला और पुरुष दोनों कर रहे हैं तो घर की जिम्मेदारी भी दोनों की क्यों नहीं? पढ़ें पूरी खबर… 9. IMS BHU में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 147 पद खाली:नवंबर में हो सकती है तैनाती काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के 147 पद खाली हैं। इनमें सबसे अधिक 88 पद बीएचयू अस्पताल में रिक्त हैं। वहीं, ट्रॉमा सेंटर में 54 और डेंटल फैकल्टी में पांच पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… 10. CM-रेलमंत्री विजिट में 20 रूटों पर बंद रहेंगे ई-रिक्शा वाराणसी में शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के दौरे पर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। सीएम और रेलमंत्री विजिट के दौरान शहर के 20 रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है। पढ़ें पूरी खबर…
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan