Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:योगी बोले- बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जहन्नुम जाओगे, BHU में छात्रों का प्रदर्शन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 9, 2026 👁 8 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:योगी बोले- बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जहन्नुम जाओगे, BHU में छात्रों का प्रदर्शन
नमस्कार, वाराणसी की आज (बुधवार) की बड़ी खबरें... सीएम योगी बुधवार को वाराणसी में थे। यहां उन्होंने पहले की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा- घर से बाहर कैसे निकलें, 9 साल पहले यह सवाल था। कहां तक जाना है, आज यह सवाल है। पहले घर से बाहर निकलने में बेटियां डरती थीं, आज ऐसी कोई चिंता नहीं।हमने कह दिया है कि बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह होगी- जेल या जहन्नुम। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. वाराणसी में सीएम को सुनने आईं आगनबाड़ी कार्यकत्री जलभराव से हुईं परेशान वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया। इसके बाद बारिश के बीच उनका काफिला यहां से निकल गया और सर्किट हाउस पहुंचा। उधर बारिश रुकने के बाद रुद्राक्ष के मेन गेट पर एक बार फिर जलभराव देखने को मिला। पढ़ें पूरी खबर... 2. योगी बोले-हम उनमें से नहीं, जो माफिया के सामने गिड़गिड़ाएं सीएम योगी बुधवार को वाराणसी में थे। यहां उन्होंने पहले की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा- घर से बाहर कैसे निकलें, 9 साल पहले यह सवाल था। कहां तक जाना है, आज यह सवाल है। पहले घर से बाहर निकलने में बेटियां डरती थीं, आज ऐसी कोई चिंता नहीं।हमने कह दिया है कि बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो दो ही जगह होगी- जेल या जहन्नुम। पढ़ें पूरी खबर... 3. घायल को ट्रामा-सेंटर ले जाने पर भड़का था सिपाही, एक सप्ताह से कर रहा था 12 घंटे की ड्यूटी वाराणसी के रामनगर थाने में तैनात साल 2025 बैच के सिपाही देवगन कुमार चौहान ने थाने के ऑफिशियल व्हाट्सप्प ग्रुप पर अपना इस्तीफा डाला था। जिसके बाद हड़कंप मच गया था और उसका इस्तीफा अधिकारियों ने नामंजूर किया था। थाने से मिली जानकारी के अनुसार सिपाही देवगन पिछले एक सप्ताह से अन्नपूर्णा मंदिर में 12 घंटे की ड्यूटी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर... 4. वाराणसी में आसमान साफ, IMD का येलो अलर्ट वाराणसी में बुधवार की सुबह धूप के साथ ही साथ बादलों की आवाजाही भी लगी हुई है। आईएमडी ने एक बार फिर वाराणसी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वाराणसी में सुबह 8 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर... 5. वाराणसी में स्कूलों में पानी भरा, बच्चों की पढ़ाई छूटी वाराणसी में गंगा का जलस्तर अब घट रहा है। इसके साथ वरुणा का बाढ़ का पानी भी धीरे-धीरे उतरने लगा है। लेकिन बाढ़ का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। बाढ़ की चपेट में सिर्फ घर और लोग ही नहीं आए हैं, बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। पढ़ें पूरी खबर... 6. BHU में छात्रों का प्रदर्शन, केंद्रीय कार्यालय पहुंचे; सुरक्षकर्मियों से नोंक-झोंक काशी हिंदू विश्वविद्यालय में BFA की इंट्रेंस परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर छात्रों ने बुधवार को सेंट्रल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें बाहर गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। जहां उनकी सुरक्षाकर्मियों से नोंक-झोंक हुई। ढफली बजा रही छात्रा से डफली छीनने का प्रयास किया गया। पढ़ें पूरी खबर... 7. वाराणसी में भाजपा नेता ने लगाया पोस्टर, तराजू में विपक्ष को दिखाया मेढक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी के एक दवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इसके पहले वाराणसी पोस्टर के द्वारा सियासी हलचल तेज कर दी गयी है। भाजपा नेता दीपक सिंह राजवीर ने शहर के कई चौराहों पर एक पोस्टर लगाया है। जिसमें विपक्ष को मेढक की तरह दिखते हुए उन्हें तराजू पर तौला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 8. वाराणसी पुलिस ने कराई PWD ठेकेदार पर FIR, लगा लंबा जाम वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने की चौकी पहाड़िया के चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार सरोज ने PWD के ठेकेदार अखंड कुमार यादव के ऊपर मुकदमा दर्ज कराया है। यह मुकदमा पांडेयपुर-सारनाथ मार्ग पर स्थित काली मंदिर के सामने सड़क को बिना बताये खोदने के संबंध में है। इस खोदाई से मार्ग पर लंबा जमा दिन भर लगा रहा। जिसे छुड़ाने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर... 9. वाराणसी में आज नहीं चलेंगे ई-रिक्शा और ऑटो, जानिए किन रास्तों पर प्रतिबंधित वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में घर से निकलने के पहले वाराणसी के लोगों को यह खबर पढ़नी चाहिए। वाराणसी में कई इलाकों जैसे पुलिस लाइन से चौकाघाट, चौकाघाट से रथयात्रा, तेलियाबाग से विश्वेश्वरगंज और मैदागिन से गोदौलिया पर ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा दोपहर दो बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। पढ़ें पूरी खबर... 10. प्रोफेसर टीके लाहिड़ी की हालत में सुधार, 8 माह में 5 किलो बढ़ा वजन बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के कॉर्डियोथोरेसिक विभाग में भर्ती पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए गठित सात सदस्यीय विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मंगलवार को उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan