Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

वाराणसी में 105 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार:हरहुआ रिंग रोड से नारकोटिक्स और स्थानीय पुलिस ने पकड़ा, तीसरा आरोपी अंधेरे में फरार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 4 views
वाराणसी में 105 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार:हरहुआ रिंग रोड से नारकोटिक्स और स्थानीय पुलिस ने पकड़ा, तीसरा आरोपी अंधेरे में फरार
वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ में पुलिस और एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) की टीम ने मंगलवार की मध्य रात्रि नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने हरहुआ रिंग रोड की सर्विस लेन के पास एक संदिग्ध कार से 105 किलो से अधिक गांजा बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनका एक साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा। ​एएनटीएफ बाराबंकी की टीम को सूचना मिली थी कि वाराणसी के रास्ते गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस सूचना पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने हरहुआ रिंग रोड चौराहे से आगे सारनाथ की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर घेराबंदी की। वहां एक सिल्वर रंग की होंडा अमेज कार खड़ी नजर आई। पुलिस टीम को देखते ही कार सवार घबरा गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे। ​कार की पिछली सीट पर बैठा सुनील यादव अंधेरे का फायदा उठाकर पास की झाड़ियों की तरफ भाग निकला। इस दौरान पुलिस टीम ने आगे की सीट पर बैठे विपाल सिंह और अनमोल सैनी को पकड़ लिया। इसके बाद एएनटीएफ की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई। गाड़ी की पिछली सीट और डिग्गी से चार बड़ी बोरियां मिलीं, जिनमें कुल 12 पैकेट रखे गए थे। ​जब पुलिस ने पैकेट खोले तो उनमें 105.185 किलो गांजा निकला। पुलिस ने मौके से कार, तीन मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, तीन एटीएम कार्ड कब्जे में ले लिया। पकड़े गए तस्करों की पहचान चोलापुर के पंवारेपुर निवासी विपाल सिंह और सारनाथ के पैगम्बरपुर निवासी अनमोल सैनी के रूप में हुई है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे फरार साथी सुनील यादव के साथ मिलकर बिहार से गांजा मंगाते थे। इस मामले में ​बड़ागांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बारे में बड़ागांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी को सीज कर दिया गया है। फरार आरोपी सुनील यादव की तलाश की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan