Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

वसीम राईन ने फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मुकदमे की मांग:बाराबंकी में कहा- पाकिस्तान की तारीफ करना निंदनीय, वह देश हमारी सुरक्षा के लिए खतरा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 28, 2026 👁 1 views
वसीम राईन ने फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ मुकदमे की मांग:बाराबंकी में कहा- पाकिस्तान की तारीफ करना निंदनीय, वह देश हमारी सुरक्षा के लिए खतरा
बाराबंकी में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने फारूक अब्दुल्ला के कथित बयान की निंदा की। उन्होंने केंद्र सरकार से अब्दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। राईन ने कहा कि पाकिस्तान की तारीफ करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है, लेकिन भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बना रहा है। उनके मुताबिक, पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाकर वहां के लोगों का हितैषी बनने की कोशिश करता है। राईन ने कहा कि भारत और जम्मू-कश्मीर के लोगों के हितों के खिलाफ काम करने वाले देश की तारीफ करना उचित नहीं है। उन्होंने ऐसे बयानों पर कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में कोई नेता ऐसी टिप्पणी करने से पहले विचार करे। भारत में मुसलमानों को मिल रही सुविधाओं का जिक्र राईन ने पाकिस्तान के खुद को मुस्लिम देश बताने पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि भारत में मुसलमानों को धार्मिक स्वतंत्रता और सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की योजनाओं से मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमान अमन-चैन से रह रहे हैं। कांग्रेस और पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप वसीम राईन ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैला और इलाके को नुकसान हुआ। राईन ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद ने भारत की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के साथ देश की छवि खराब करने की कोशिश की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और अशांति के लिए पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों को भी जिम्मेदार ठहराया। केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग राईन ने केंद्र सरकार से फारूक अब्दुल्ला के बयान पर ध्यान देकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को बयान देते समय देशहित का ध्यान रखना चाहिए।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan