Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

विद्यार्थियों ने विधायक को घेरा, स्कूल की समस्याएं बताईं:टपकती छत, गंदे शौचालय और एक कमरे में दो कक्षाओं से पढ़ाई प्रभावित

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 22, 2026 👁 2 views
विद्यार्थियों ने विधायक को घेरा, स्कूल की समस्याएं बताईं:टपकती छत, गंदे शौचालय और एक कमरे में दो कक्षाओं से पढ़ाई प्रभावित
बालाघाट में क्षेत्रीय विधायक मधु भगत निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंचे तो यहां पर छात्राओं ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्याएं बताईं। विधायक ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि वे स्कूल भवन और सुविधाओं के लिए जिले से लेकर भोपाल तक प्रयास करेंगे। यह घटना शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुडरू की है। छात्राओं ने विधायक को बताया कि स्कूल भवन की छतों से पानी रिसता है, पेयजल और शौचालय की समस्या है, और एक ही कमरे में दो कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। छात्राओं ने पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई और बैठक व्यवस्था की खराब स्थिति के साथ-साथ भवन की जर्जर हालत पर भी चिंता व्यक्त की। विधायक मधु भगत ने निरीक्षण के दौरान पाया कि बारिश में लगभग सभी कक्षाओं की छतों और दीवारों से पानी रिसता है। विद्यार्थियों को ऐसे सीलन भरे कमरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है। लाखों रुपए की लागत से बनी नल-जल व्यवस्था भी बंद पड़ी है, जिससे विद्यार्थियों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। रसोईया आशा बाई रंगारे ने भी बताया कि पेयजल की समस्या पिछले दो सालों से बनी हुई है। अलग अलग कमरे नहीं छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिक्षण संस्थान में स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण आवश्यक है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, कक्षा 11वीं और 12वीं के कॉमर्स विषय के छात्रों के लिए अलग-अलग कमरे नहीं हैं। इस कारण एक ही कमरे में दोनों कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इन गंभीर समस्याओं के बावजूद, लाखों की नल-जल योजना बंद पड़ी है और कक्षाओं में पानी रिसने की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि विद्यालय की इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं। शिक्षा अधिकारी और मंत्रालय इसके जिम्मेदार विधायक ने स्कूल में व्याप्त समस्याओं के लिए सीधे तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी और भोपाल शिक्षा मंत्रालय को इसका जिम्मेदार बताते हुए कहा कि वह स्कूल में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan