top
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप:औरैया में पति फरार, पुलिस जांच में जुटी
औरैया के बेला थाना क्षेत्र की याकूबपुर चौकी के अंतर्गत पट्टी ज्ञानी गांव में शुक्रवार शाम 35 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने उसके पति पर मारपीट करने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसपी औरैया अभिषेक भारती और सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। 2016 में हुई थी रेखा की शादी पट्टी ज्ञानी निवासी तेजराम राजपूत की बेटी रेखा देवी (35) की शादी वर्ष 2016 में कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के अचनकापुर निवासी प्रमोद कुमार राजपूत (40) से हुई थी। परिजनों के मुताबिक, शादी के बाद से रेखा अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार को पति प्रमोद कुमार उसके मायके आया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रमोद ने रेखा के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तीन बच्चों की मां थी रेखा पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मिली। रेखा के तीन बच्चे हैं। इनमें सबसे बड़ा बेटा कृष्णा करीब 10 साल का है, जबकि अन्य दो बच्चों की उम्र करीब सात और तीन साल है। परिजनों ने बताया कि रेखा की मां मैकेना देवी का निधन उसके बचपन में ही हो गया था। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही बेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के हालात और विवाहिता की मौत की वजह का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। एसपी औरैया अभिषेक भारती ने बताया कि पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
Read full article on Bhaskar