top
विवाहिता ने फांसी लगाई, भाई ने हत्या का आरोप लगाया:हरदोई में कोर्ट मैरिज के 9 महीने बाद हुई घटना, पति हिरासत में
हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र के नीर गांव में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार की दोपहर 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना मंगलवार देर शाम बजे की है। सीओ अजीत सिंह के मुताबिक, मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पति को हिरासत में लिया गया है। मृतका के भाई का आरोप है कि मृतका का पति उनकी बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था। पुलिस कर रही मामले की जांच जानकारी के अनुसार, नीर गांव निवासी पुनीत और 21 वर्षीय डिंपी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों अलग-अलग बिरादरी से थे, जिसके कारण परिजनों ने उनके रिश्ते का विरोध किया था। यह मामला थाने तक भी पहुंचा था, लेकिन दोनों की सहमति के बाद पुलिस ने सुलह-समझौता करा दिया था। करीब नौ महीने पहले पुनीत और डिंपी ने कोर्ट मैरिज की थी और वे गांव में ही साथ रह रहे थे। मंगलवार रात डिंपी ने अपने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे डिंपी के भाई रिंकू ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। रिंकू ने आरोप लगाया कि 24 अगस्त को पुनीत ने डिंपी की पिटाई की थी जिससे वह परेशान थी सीओ सिटी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। फिलहाल, घटना से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच कर रही है।
Read full article on Bhaskar