crime
विदिशा में 20 जुआरी गिरफ्तार:1.31 लाख कैश बरामद; ईदगाह कलारी के पीछे बना रखा था जुए का अड्डा
विदिशा कोतवाली पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को ईदगाह कलारी के पीछे एक टपरिया में दबिश दी। पुलिस ने यहां ‘मांग पत्ती’ जुआ खेल रहे 20 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 1 लाख 31 हजार 400 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ईदगाह कलारी के पीछे स्थित टपरिया में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। ताश के पत्ते और कैश बरामद पुलिस के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 20 लोगों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 लाख 31 हजार 400 रुपए और ताश के 52 पत्ते मिले। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 112 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। ये 20 आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में राहुल खटीक, विकास उर्फ वैभव, मनोज अहिरवार, दीपेश महेश्वरी, राशिद खान, बसीर खान, जीशान, धन्नालाल अहिरवार, राजपाल पाल, संकेत अहिरवार, राजेश प्रजापति, अमित लोधी, रामअवतार अहिरवार, परशराम रघुवंशी, खेमचंद्र अहिरवार, अनुराग, आकाश कुशवाह, रंजन यादव, लालचंद उर्फ लालू लोधी और मदन सैनी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देश पर जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar