top
विकसित भारत निर्माण में हर नागरिक निभाए जिम्मेदारीः मीनाक्षी स्वरूप
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रविवार को पटेलनगर स्थित अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और सभासदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का लाइव प्रसारण सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने के साथ ही समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए रचनात्मक माध्यमों का उपयोग करने की अपील की। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने भारत के गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने, स्थानीय उत्पादों ...
Read full article on रॉयल बुलेटिन