top
'विपक्ष देश के सामने अवरोध पैदा कर रहा', एकता नगर में पीएम मोदी बोले- दिमागी नक्सल से सतर्क रहना है
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सरकार की नीतियों का विरोध करना है, लेकिन अब वह 'अवरोध पक्ष' बन चुका है. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश के सामने अवरोध पैदा कर रहा है और संविधान को तार-तार करने में लगा है. उन्होंने 'दिमागी नक्सल' के खतरे को लेकर भी देशवासियों को सतर्क रहने की अपील की है. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई, सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता की ताकत का भी जिक्र किया है.
Read full article on News 18 Hindi