Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप:6 हजार रुपए के इंजेक्शन का इंतजाम न होने पर बिगड़ी तबीयत, शव लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 26, 2026 👁 4 views
विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप:6 हजार रुपए के इंजेक्शन का इंतजाम न होने पर बिगड़ी तबीयत, शव लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन
एटा में इलाज के दौरान 22 साल की विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल ने 6 हजार रुपए कीमत के इंजेक्शन का इंतजाम करने को कहा था, लेकिन पैसे न होने के कारण इंजेक्शन नहीं लग सका। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजन शव लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। पांच दिन से अस्पताल में चल रहा था इलाज कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की पीएसी कॉलोनी की रहने वाली प्रिया (22) पत्नी संजय को पेट में दर्द की शिकायत के बाद कासगंज रोड स्थित मिस्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, पिछले पांच दिनों से उसका इलाज चल रहा था। प्रिया लंबे समय से पेट संबंधी बीमारी से परेशान थी और उसके पेट में पानी भरने की भी बात परिजनों ने बताई। डॉक्टर नहीं आए, कंपाउंडर ने लगाया ऑक्सीजन प्रिया की मां कृष्णा देवी ने आरोप लगाया कि मंगलवार को बेटी की तबीयत बिगड़ी और उसे तेज दर्द हुआ। डॉक्टर को बुलाने के बावजूद वह नहीं आए। इसके बाद कंपाउंडर ने कुछ दवाएं दीं और ऑक्सीजन लगाई। दिनभर जांच और रिपोर्ट का सिलसिला चलता रहा। बाद में डॉक्टरों ने 6 हजार रुपये कीमत के एक इंजेक्शन का इंतजाम करने को कहा। कृष्णा देवी के मुताबिक, परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके पति पिछले दो महीने से बेरोजगार हैं। पैसे का इंतजाम नहीं हो सका। इसी दौरान प्रिया की हालत और बिगड़ गई। अस्पताल से उसे अलीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शव लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे परिजन प्रिया की मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार रात करीब 8 बजे तक पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया जारी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रिया की शादी करीब तीन साल पहले बबलू उर्फ संजय से हुई थी। पोस्टमार्टम हाउस पर मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद भी हो गया। जांच कमेटी गठित, कार्रवाई का आश्वासन मामले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राममोहन तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan