business
Wheat Farming : गिनते रह जाओगे कल्ले...गेहूं की ये वैरायटी किसानों के लिए वरदान, नहीं लगता रोग, कीमत कितनी?
Best Wheat Variety : क्या आप भी गेहूं की बुवाई के लिए ऐसी किस्म की तलाश में हैं जो रोगों से मुक्त रहे, खेती की लागत कम हो और पैदावार ज्यादा. ऐसे किसानों के लिए 'श्रीराम सुपर एसआर 505' किसी वरदान से कम नहीं. यह किस्म पीला रतुवा और झुलसा जैसे रोगों से पूरी तरह सुरक्षित है. गर्मी सहन करने में भी सक्षम है. समय पर बुवाई के लिए 40 किलो प्रति एकड़ और पछेती बुवाई के लिए 50 किलो बीज की जरूरत पड़ेगी. सही जलवायु और उपयुक्त मिट्टी मिलने पर यह किस्म दूसरी सामान्य किस्मों की तुलना में 12 से 15 प्रतिशत तक अधिक पैदावार देती है. इसके दाने चमकदार और वजनदार होते हैं, जिससे बाजार में भी इसका अच्छा भाव मिलता है.
Read full article on News 18 Hindi