crime
यूपी भाजपा विधायक लिखी गाड़ी का चालान कटा:मैहर में यातायात पुलिस ने 8 वाहनों पर की कार्रवाई, 3,900 रुपए वसूले
मैहर में यातायात पुलिस ने शनिवार को एसबीआई चौराहे के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों पर कुल 3,900 रुपए का चालान किया गया। चेकिंग के दौरान उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक लिखी एक गाड़ी (UP92 V 9055) भी जांच के दायरे में आई। वाहन की नेम प्लेट निर्धारित नियमों के अनुरूप न होने के कारण पुलिस ने उस पर 1,000 रुपए का चालान किया। इस दौरान चालक ने सोर सिफारिश लगाई लेकिन काम नही आई। यह कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई। यातायात पुलिस ने अन्य वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट और यातायात नियमों के पालन की भी जांच की। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ मौके पर ही चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। इससे सड़क पर सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Read full article on Bhaskar