crime
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- डीएम-कमिश्नर बेईमानी मत करना, नर्स ने गर्भवती भाभी की हत्या कराई; थार के लिए विदेशी दूल्हा नहीं आया
नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शिक्षक और स्नातक कोटे की 11 एमएलसी सीटों पर काउंटिंग से जुड़ी है। वहीं, दूसरी खबर यूपी चुनाव आयोग के ‘राम ने यादव को मारा’ पोस्ट पर 24 घंटे बाद माफी मांगने को लेकर है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- गोरखपुर में MLC प्रत्याशी बोले-पेटी में 50 वोट ज्यादा निकले, आगरा-काशी में सपा आगे शिक्षक-स्नातक कोटे की 11 MLC सीटों पर मतगणना में गोरखपुर में एक बैलेट बॉक्स में 52 वोट अधिक निकले। 623 वोट सील किए गए थे पर गिनती में 675 निकले। लखनऊ में भी बॉक्स में अधिक वोट मिले। गोरखपुर, वाराणसी और आगरा में सपा प्रत्याशी आगे हैं। मेरठ में निर्दलीय विक्रांत वशिष्ठ की दरोगा से झड़प हो गई। अखिलेश यादव बोले-डीएम-कमिश्नर बेईमानी मत करना। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी चुनाव आयोग ने माफी मांगी, कहा था- शुक्र है राम ने अल्पसंख्यक को नहीं मारा यूपी चुनाव आयोग ने ‘राम ने यादव को मारा’ पोस्ट पर माफी मांग ली है। लिखा था, ‘शुक्र है कि राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, वरना सांप्रदायिक होने का इल्जाम भी लगता। ’ इस पर किरकिरी हुई थी। दरअसल, आप सांसद संजय सिंह ने वोटर लिस्ट में अजीब नामों को लेकर आयोग पर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में आयोग ने यह पोस्ट किया था। पूरी खबर पढ़ें 3- लखनऊ ट्रिपल मर्डर- मां बोली-हत्यारों का परिवार खत्म कर दो, डिप्टी सीएम ने शवों को कंधा दिया लखनऊ ट्रिपल मर्डर में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी सस्पेंड कर दिए गए हैं। मंगलवार को तीनों के शव घर पहुंचे तो मां-बहन चीख-चीखकर रोने लगीं। मां ने आरोपी को फांसी देने और उसका घर बुलडोजर से गिराने की मांग की। लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। डिप्टी सीएम ने मां को सरकारी नौकरी का ऐलान किया। शवों को कंधा दिया। पूरी खबर पढ़ें 4- गरीबों को 100 चूजे फ्री देगी सरकार, गाय खरीदने पर 50 हजार सब्सिडी योगी कैबिनेट ने मंगलवार को 22 प्रस्तावों को मंजूर किया। गाय खरीदने पर 50% तक सब्सिडी सरकार देगी। यह केवल दो गाय खरीदने पर मिलेगी। गरीब परिवारों को मुर्गी पालन के लिए 100-100 चूजे मुफ्त बांटे जाएंगे। पंचायत चुनाव में वोटर बनने के लिए गांव में छह माह का निवासी होना अनिवार्य होगा। नदी में चलाने के लिए नाव या स्टीमर्स का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पूरी खबर पढ़ें 5- देवरिया में सरकारी नर्स ने गर्भवती भाभी की हत्या कराई, 3 लाख में सुपारी दी देवरिया में सरकारी नर्स ने अफेयर में रोड़ा बन रही गर्भवती भाभी की कॉन्ट्रैक्ट किलर से हत्या करा दी। उसने प्रेमी के साथ मिलकर 3 लाख रुपए में सौदा तय किया और गहने गिरवी रखकर ढाई लाख रुपए एडवांस दिए। 24 अक्टूबर की रात भाभी की हत्या की गई थी। शक गहराने पर पुलिस की पूछताछ में नर्स ने जुर्म कबूल कर लिया। सोमवार रात एक आरोपी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- पूर्व BJP सांसद की बेटी को अखिलेश ने टिकट दिया, बेटी कीर्ति के साथ सपा जॉइन की 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा का सियासी कुनबा बढ़ रहा। अखिलेश यादव ने भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई। अखिलेश बोले- कीर्ति का टिकट फाइनल है। उनका जीतकर आना तय है। पूर्व सांसद ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 11 अक्टूबर को बेटी संग अखिलेश से मुलाकात की थी। पूरी खबर पढ़ें 7- गोंडा में दूल्हा बारात नहीं लाया, दुल्हन बेहोश, मां बोली-THAR मांग रहा था गोंडा में शादी में THAR नहीं देने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। दुल्हन और उसके परिवारवाले रातभर बारातियों को इंतजार करते रहे। समझाने के बाद भी दूल्हा राजी नहीं हुआ। बिना गाड़ी लिए शादी से इनकार कर दिया। इससे तैयार बैठी दुल्हन को सदमा लग गया। वह रोते-रोते कई बार बेहोश हुई। हालत बिगड़ी तो दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूल्हा विदेश में पढ़ाई करता। पूरी खबर पढ़ें 8- यूपी में 1 नवंबर से 135 टोल प्लाजा पर नया FASTag, लोकल को फायदा यूपी में 1 नवंबर से 135 टोल प्लाजा पर नया FASTag एनुअल कंसेशनल पास लागू होगा। टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले निजी वाहन मालिकों को इसका फायदा मिलेगा। शहर से बाहर के टोल के लिए सालाना 1,500 और शहर के अंदर 3,000 रुपये देने होंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने 26 अक्टूबर को नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी की। पास के लिए एक्टिव FASTag जरूरी होगा और यह संबंधित टोल पर ही मान्य रहेगा। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रयागराज में छात्रों का हंगामा, कुर्सियां तोड़ीं, बैरिकेडिंग तोड़कर निदेशालय में घुसे प्रयागराज में TGT-PGT भर्ती नियमावली के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 200 छात्रों ने मंगलवार को शिक्षा निदेशालय में घुसकर हंगामा किया। छात्रों ने चार लेयर की बैरिकेडिंग तोड़ी, कुर्सियां तोड़ीं और विभागों में ताला लगाने की कोशिश की। इसके बाद परिसर में धरना शुरू कर दिया। छात्र पुरानी नियमावली बहाल करने और एक अवसर देने की मांग कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- झांसी में फंदे पर लटककर आत्महत्या; मंगेतर गर्लफ्रेंड के साथ बनाए अश्लील फोटो भेजा झांसी में 24 साल की युवती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। उसकी शादी अगले साल दिसंबर में होनी थी। बहन का आरोप है कि मंगेतर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बनाए अश्लील फोटो-वीडियो उसे भेजता था। इससे वह तनाव में थी। मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें छाया ने मध्य प्रदेश के रायसेन निवासी हर्ष बग्गन को अपना मंगेतर बताया है। पूरी खबर पढ़ें 11- संजय सिंह का तंज, बोले- 2 सीट वाली कांग्रेस मांग रही 150-200 सीटें यूपी में कांग्रेस की 150-200 सीटों की मांग पर AAP सांसद संजय सिंह ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 2.5% वोट मिले और सिर्फ 2 सीटें जीतीं। इस तरह तो 111 सीटें जीतने वाली सपा को 1,000 सीटें मांगनी चाहिए। हरियाणा में गठबंधन टूटने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। दावा किया-AAP को 2% से ज्यादा वोट मिले, कांग्रेस 0.5% के अंतर से हार गई। पूरी खबर पढ़ें 12- हाईकोर्ट ने कहा- विवाह पंजीकरण के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि विवाह पंजीकरण के लिए आधार कार्ड को उम्र का प्रमाण नहीं माना जा सकता। सिर्फ ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) के आधार पर भी शादी का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। जस्टिस तेज प्रताप तिवारी ने दीपक पाल की अपील पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को उम्र सत्यापन की व्यवस्था सुधारने और बाल विवाह रोकने के निर्देश दिए। 27 नवंबर तक रिपोर्ट मांगी है। पूरी खबर पढ़ें 13- भाजपा विधायक बोले- गाली बकी तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे, दुकानदारों पर भड़के कानपुर में भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने दुकानदारों को धमकाते हुए कहा, “किसी ने गाली बकी तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे। किसी के भी माई के लाल का हाथ हो, उसकी ऐसी की तैसी। ” सोमवार रात में वह दो दुकानदारों का विवाद सुलझाने पहुंचे थे। गाली-गलौज और धमकी की जानकारी पर नाराज विधायक ने व्यापारियों को मिल-जुलकर रहने और ईमानदारी से कारोबार करने की नसीहत दी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- नारियल का पानी कम मिलने पर बवाल, एक दर्जन लोग आपस में भिड़े लखनऊ में नारियल में कम पानी निकलने को लेकर कस्टमर और दुकान आपस में भिड़ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों की ओर से काफी लोग जुट गए और मारपीट होने लगी। पुलिस पहुंची तो सात लोगों को हिरासत में ली, चार आरोपी फरार हो गए। कल क्या रहेगा खास... 15- आकाश आंनद का बुलंदशहर दौरा 28 अक्टूबर को बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद बुलंदशहर जाएंगे। वह अनूपशहर में जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
Read full article on Bhaskar