Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

युवा संवाद में एआई, रोजगार और सोशल-मीडिया पर उठे सवाल:सिद्धार्थनगर में राजीव नयन ने युवाओं से कहा- स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 1 views
युवा संवाद में एआई, रोजगार और सोशल-मीडिया पर उठे सवाल:सिद्धार्थनगर में राजीव नयन ने युवाओं से कहा- स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी
सिद्धार्थनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) नौगढ़ नगर की ओर से गुरुवार को रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), शिक्षा-रोजगार, सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और राष्ट्र निर्माण जैसे मुद्दों पर सवाल पूछे। युवाओं ने बदलती तकनीक के साथ शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में हो रहे बदलावों को लेकर भी अपनी जिज्ञासाएं रखीं। स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए विभाग प्रचारक राजीव नयन ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता मनुष्य की स्वाभाविक प्रवृत्ति है, लेकिन यह तभी उचित है, जब उससे दूसरे व्यक्ति की स्वतंत्रता और सम्मान प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। युवाओं को अपनी बात रखने के साथ दूसरों के अधिकार और सम्मान का भी ध्यान रखना चाहिए। पढ़ाई के साथ अतिरिक्त कौशल सीखने की सलाह राजीव नयन ने विद्यार्थियों को मुख्य पढ़ाई के साथ दो-तीन अतिरिक्त कौशल सीखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि एआई और कंप्यूटर जैसी आधुनिक तकनीकी क्षमताओं के साथ व्यावहारिक और हाथों से किए जाने वाले कौशल भी जरूरी हैं। बदलती तकनीक के दौर में केवल पढ़ाई तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार नए कौशल विकसित करने पर भी ध्यान देना चाहिए। डिजिटल संसाधनों का सही इस्तेमाल करें विभाग प्रचारक ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने ज्ञान और शिक्षा तक पहुंच आसान कर दी है। ऑनलाइन पुस्तकालय, शोध पत्रिकाएं, किताबें और अनुवाद के साधन विद्यार्थियों के लिए कई संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। इनका सही इस्तेमाल कर विद्यार्थी अपनी पढ़ाई और ज्ञान को और बेहतर बना सकते हैं। राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान उन्होंने कहा कि दुनिया में भारत के प्रति नजरिया बदला है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे देश को अधिक समृद्ध, सशक्त और स्वाभिमानी बनाने में योगदान दें। उन्होंने युवाओं से बदलती तकनीक के दौर में विवेक का इस्तेमाल करने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर प्रचारक सौरभ, मनीष, उमा सिंह और बसंत प्रसाद मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan