Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

युवक को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से 14 घंटे में छुड़ाया:नालंदा में 95 हजार रुपए को लेकर था विवाद, बिहटा से 2 अपराधी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 28, 2026 👁 2 views
युवक को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से 14 घंटे में छुड़ाया:नालंदा में 95 हजार रुपए को लेकर था विवाद, बिहटा से 2 अपराधी गिरफ्तार
साइबर ठगी की अवैध कमाई के बंटवारे को लेकर उपजे विवाद में एक युवक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नालंदा जिले की परवलपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का 14 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया। पुलिस ने अपहृत युवक को सकुशल बरामद करते हुए पटना जिले के बिहटा क्षेत्र से दो शातिर अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। ठगी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद दादुपुर निवासी छोटू कुमार अपने एक साथी के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड का काम करता था। इसी काम के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर उसका पटना के कुछ साइबर शातिरों से 95 हजार रुपये का विवाद चल रहा था। बदमाशों ने पटना में बंधक बनाया 26 अगस्त को जब वह पटना गया, तो बदमाशों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने छोटू की पत्नी पूनम देवी के मोबाइल पर कॉल कर 95 हजार रुपये की फिरौती मांगी और पैसे न देने पर पति की हत्या करने की धमकी दी। पत्नी ने थाने में की शिकायत पति के अपहरण और धमकी से घबराई पूनम देवी ने तत्काल परवलपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया, जिसमें पुलिस अवर निरीक्षक श्याम बाबू, सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए पीछाकर पकड़ा पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सर्विलांस के जरिए बदमाशों का लगातार पीछा शुरू किया। अपहरणकर्ता पुलिस को चकमा देने के लिए अपहृत युवक को कार में बिठाकर लगातार लोकेशन बदलते रहे और उसे डेहरी ऑन सोन की तरफ ले गए। हालांकि पुलिस की घेराबंदी और बढ़ते दबाव को देखते हुए बदमाश वापस बिहटा की ओर मुड़े, जहां पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें धर दबोचा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना अंतर्गत सिकंदरपुर निवासी शशिशेखर कुमार उर्फ सिंटू और रामनगर निवासी दीपु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मामले में शामिल अन्य आरोपियों और लाइनर की भूमिका की भी सघन जांच की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan