Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

10 लाख नहीं मिले तो विवाहिता-बच्चे को घर से निकाला:किशनगंज में पति समेत 5 पर FIR, दिव्यांग बेटे को लेकर भी प्रताड़ित करने का आरोप

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
10 लाख नहीं मिले तो विवाहिता-बच्चे को घर से निकाला:किशनगंज में पति समेत 5 पर FIR, दिव्यांग बेटे को लेकर भी प्रताड़ित करने का आरोप
किशनगंज के फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और चार साल के दिव्यांग बेटे के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ महिला थाना में FIR दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रेम संबंध के बाद परिवार की सहमति से हुई थी शादी FIR के अनुसार, महिला की शादी करीब चार साल पहले मो. नैयर आलम से हुई थी। महिला का कहना है कि शादी से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध था। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से शादी हुई। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने लगे। दिव्यांग बेटे को लेकर भी प्रताड़ना का आरोप महिला का चार साल का बेटा मुजम्मिल आलम शारीरिक रूप से दिव्यांग है। विवाहिता का आरोप है कि बेटे की दिव्यांगता को लेकर भी ससुराल पक्ष उसे परेशान करता था। महिला ने FIR में ससुराल वालों पर उसके और बच्चे के साथ लगातार खराब व्यवहार करने का आरोप लगाया है। चेन्नई में रहकर पति पर दहेज का दबाव महिला के अनुसार, उसका पति फिलहाल चेन्नई में काम करता है। उसने जब फोन पर पति से ससुराल वालों के व्यवहार की शिकायत की तो आरोप है कि पति भी परिवार के लोगों के प्रभाव में आकर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाने लगा। 27 अगस्त को बच्चे समेत घर से निकालने का आरोप आवेदन के मुताबिक, 27 अगस्त की सुबह महिला अपने बेटे को नाश्ता खिला रही थी। इसी दौरान सास समेत पांच लोगों ने कथित तौर पर उसके और बच्चे के साथ दुर्व्यवहार किया और दोनों को घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने बेटे को लेकर मायके चली गई। दूसरी शादी की धमकी और 10 लाख की मांग महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसके पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी। साथ ही मायके से 10 लाख रुपये दहेज लाने की मांग की गई। महिला ने इसी आधार पर पति समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि महिला के आवेदन पर FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan