crime
14 साल की लड़की का शव फंदे से लटका मिला:पिता को मछली लेने भेज दिया था, दरवाजा अंदर से बंद होने पर बुलाई पुलिस
शाहजहांपुर में सदर बाजार थाना क्षेत्र की शांति कॉलोनी में बुधवार शाम करीब 6 बजे 14 वर्षीय किशोरी का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद मोहल्ला गदियाना स्थित शांति कॉलोनी निवासी जीनत पुत्री शकील बुधवार शाम घर के कमरे में थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने उसे खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो किशोरी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि किशोरी ने फांसी लगाई है। घटना के समय घर के अंदर कोई नहीं था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar