Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

200 रुपए के लेन-देन में पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या:जशपुर में बाप-बेटे ने पत्थर-लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
200 रुपए के लेन-देन में पहाड़ी कोरवा युवक की हत्या:जशपुर में बाप-बेटे ने पत्थर-लकड़ी से पीट-पीटकर मार डाला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम कंदराई पाठ में महज 200 रुपए के पुराने लेन-देन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक पहाड़ी कोरवा युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक के ही समुदाय के पिता-पुत्र ने उस पर पत्थर और लकड़ी के बहिंगा से सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए जशपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 200 रुपए मांगने पर शुरू हुआ विवाद मृतक की पहचान कंदराई पाठ निवासी फगुआ राम कोरवा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, फगुआ राम ने आरोपी फगुआ राम को पहले 200 रुपए उधार दिए थे। 10 अगस्त को दोनों पक्ष सन्ना में मिले। पंचायत भवन के पास मृतक ने अपने 200 रुपए वापस मांगे, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। पिता-पुत्र ने मिलकर किया हमला विवाद बढ़ने पर आरोपी पिता फगुआ राम कोरवा (50) और उसके बेटे बृजनाथ राम कोरवा (21) ने मिलकर मृतक से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने लकड़ी के बहिंगा और पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए। हमले में फगुआ राम गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर बेहोश हो गया। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जशपुर ले जाते समय रास्ते में मौत घायल फगुआ राम को एंबुलेंस से इलाज के लिए जशपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक के भाई अघनू राम कोरवा ने सन्ना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया। बहिंगा और पत्थर बरामद, दोनों आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर लगी चोट से मौत की पुष्टि हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का बहिंगा और पत्थर भी बरामद कर जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। SSP बोले- 200 रुपए के लेन-देन से शुरू हुआ विवाद एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। शुरुआती जाँच में 200 रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan