top
30 केंद्रों पर हुई गन्ना पर्यवेक्षकों की ऑनलाइन विभागीय परीक्षा
30 केंद्रों पर हुई गन्ना पर्यवेक्षकों की ऑनलाइन विभागीय परीक्षा 229 में से 226 पर्यवेक्षक परीक्षा में हुए शामिल, विभाग के आईटी सेल के सॉफ्टवेयर से पूरी प्रक्रिया रही पारदर्शी लखनऊ, 8 सितंबर। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग में कार्यरत गन्ना पर्यवेक्षकों के लिए ऑनलाइन विभागीय परीक्षा का पारदर्शी तरीके से आयोजन किया गया। प्रदेश के गन्ना उत्पादक जिलों में बनाए गए 30 परीक्षा केंद्रों पर एक साथ परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए कुल 229 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 226 गन्ना पर्यवेक्षकों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए क्षेत्रीय उप गन्ना आयुक्तों को नोडल अधिकारी तथा जिला गन्ना अधिकारियों और सहायक चीनी आयुक्तों को केंद्र प्रभारी बनाया गया था। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों, गन्ना विकास निरीक्षकों और प्रभारी सचिवों को कक्ष निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। विभाग की आईटी सेल द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से परीक्षा आयोजित की गई। प्रश्नपत्र विभागीय विषय विशेषज्ञों ने तैयार किए थे। परीक्षा की खास बात यह रही कि पर्यवेक्षकों को उनकी वर्तमान तैनाती वाले जिले के समीप ही परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराया गया। इससे उन्हें लंबी दूरी की यात्रा नहीं करनी पड़ी और समय व यात्रा खर्च की बचत हुई। साथ ही विभागीय कार्य भी प्रभावित नहीं हुए। विभाग के अनुसार ऑनलाइन परीक्षा की व्यवस्था से पारदर्शिता के साथ परीक्षा प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाया गया है।
Read full article on Newsprahari