Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

30 नवंबर के बाद कटेगा चालान, सख्ती नहीं बरतने के कारण ही स्थिति, 30 के बाद चेकिंग अभियान

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 3, 2026 👁 1 views
30 नवंबर के बाद कटेगा चालान, सख्ती नहीं बरतने के कारण ही स्थिति, 30 के बाद चेकिंग अभियान
भास्कर न्यूज | अंबिकापुर 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने की मोहलत 30 नवंबर को खत्म हो रही है। लेकिन, सरगुजा संभाग में इस अनिवार्य नियम को लेकर भारी सुस्ती देखने को मिल रही है। 27 अक्टूबर तक संभाग के बलरामपुर, जशपुर और अंबिकापुर जैसे प्रमुख जिलों में 10 प्रतिशत पुराने वाहनों में भी अब तक एचएसआरपी नहीं लग सकी है। 30 नवंबर की डेडलाइन बीतने के बाद परिवहन व यातायात विभाग सड़कों पर उतरेगा और बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट वाले वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी। शासन ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी वाहनों में एचएसआरपी अनिवार्य किया है। ऐसे में वाहन मालिकों को ऑनलाइन आवेदन कर जल्द से जल्द नंबर प्लेट बदलवाने की हिदायत दी गई है। बलरामपुर: यहां स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। 5,145 पुराने वाहनों में से मात्र 357 (महज 6.94%) वाहनों में ही नई प्लेट लग पाई है। जशपुर: 1,19,323 पंजीकृत पुराने वाहनों में से केवल 7,570 (6.34%) वाहनों में ही हाई सिक्योरिटी प्लेट लगी है। अंबिकापुर (सरगुजा): जिले में 3,47,846 पुराने वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से अब तक 32,661 (9.39%) वाहनों का ही काम हो सका है। बैकुंठपुर (कोरिया): कुल 1,23,608 वाहनों में से सिर्फ 14,171 (11.46%) वाहनों में ही नंबर प्लेट अपडेट हुई है। सूरजपुर: यहां स्थिति बेहतर है, 8,784 में से 1,731 (19.71%) वाहनों में एचएसआरपी लगाने का काम पूरा हो चुका है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan