Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

9 परिवारों के फर्जी अंत्योदय राशन कार्ड मिले:गेहूं वितरण रोका, परिवारों को नोटिस जारी कर सफाई मांगी

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 3, 2026 👁 1 views
9 परिवारों के फर्जी अंत्योदय राशन कार्ड मिले:गेहूं वितरण रोका, परिवारों को नोटिस जारी कर सफाई मांगी
खैरथल-तिजारा जिले में 9 परिवारों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज लगाकर अंत्योदय राशन कार्ड बनवा लिए। इन परिवारों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अपनी पात्रता से ज्यादा गेहूं लेने के लिए ऐसा किया। इनमें बीपीएल, स्टेट बीपीएल और एपीएल श्रेणी के परिवार शामिल हैं। जिला रसद अधिकारी के मुताबिक, जांच में किशनगढ़बास के 4, मुंडावर और तिजारा के 2-2, और कोटकासिम का 1 राशन कार्ड शामिल था। खाद्य विभाग ने इन राशन कार्डों और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जांच की। जांच में सामने आया कि इन परिवारों ने अंत्योदय श्रेणी में चुने जाने से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज आवेदन के साथ नहीं लगाया था। विभाग के निर्देशों के बाद, इन परिवारों को गेहूं का वितरण फिलहाल रोक दिया गया है। साथ ही, संबंधित परिवारों को नोटिस जारी कर सफाई मांगी गई है। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इन परिवारों को नोटिस मिलने के 7 दिन के अंदर जिला रसद कार्यालय में आकर अंत्योदय श्रेणी में चयन से जुड़े वैध दस्तावेज दिखाने होंगे। अगर तय समय में वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए, तो नियमानुसार कार्रवाई होगी और इन परिवारों से अब तक बांटे गए गेहूं की कीमत वसूली जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan