Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आंगनबाड़ी-कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि मानदेय में शामिल करने की मांग:सोनभद्र में मानदेय बढ़ोतरी के बाद 2,500 प्रोत्साहन राशि को लेकर विरोध

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 1 views
आंगनबाड़ी-कार्यकर्ताओं ने प्रोत्साहन राशि मानदेय में शामिल करने की मांग:सोनभद्र में मानदेय बढ़ोतरी के बाद 2,500 प्रोत्साहन राशि को लेकर विरोध
सोनभद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रोत्साहन राशि को मूल मानदेय में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार की ओर से मानदेय में बढ़ोतरी का आभार जताया, लेकिन मौजूदा 2,500 रुपए की प्रोत्साहन राशि को नियमित भुगतान के लिए मूल मानदेय में जोड़ने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा 5 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपए की बढ़ोतरी का स्वागत किया। उन्होंने मानदेय में हुई वृद्धि के लिए भी सरकार का धन्यवाद किया। उनके मुताबिक, वर्तमान घोषणा में 1,500 मूल मानदेय और 2,500 रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में बढ़ाए गए हैं। कार्यकर्ताओं की आर्थिक सुरक्षा पक्की करने की मांग जिलाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने बताया कि पहले से मिल रही प्रोत्साहन राशि का भुगतान कई जिलों में नियमित नहीं है। कई जगह महीनों की राशि अटकी हुई है, जबकि कुछ मामलों में एक-दो महीने का भुगतान कई महीने बाद होता है। उन्होंने कहा कि नई प्रोत्साहन राशि जोड़ने से समस्या का स्थायी हल नहीं होगा। प्रतिमा सिंह ने मांग की कि सरकार को इस राशि को मूल मानदेय में शामिल कर कार्यकर्ताओं की आर्थिक सुरक्षा पक्की करनी चाहिए। GPS उपस्थिति दर्ज न होने की समस्या कार्यकर्ताओं ने पोषण ट्रैकर ऐप से केंद्र चलाने और GPS आधारित उपस्थिति व्यवस्था को ग्रामीण इलाकों के लिए मुश्किल बताया। उनका कहना है कि नेटवर्क की समस्या और मोबाइल रिचार्ज का खर्च कई कार्यकर्ताओं के लिए परेशानी बनता है। बैठक, ट्रेनिंग और दूसरी विभागीय गतिविधियों के लिए केंद्र से बाहर रहने पर GPS उपस्थिति दर्ज न होने की समस्या भी आती है। प्रदेश महासचिव साधना विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नियमित और निश्चित मानदेय मिलना चाहिए। उन्होंने प्रोत्साहन राशि के भुगतान में अनिश्चितता खत्म कर इसे मूल मानदेय में शामिल करने की मांग दोहराई। ये रही मौजूद इस प्रदर्शन में सीमा, रेखा, शकुंतला, इंद्रावती, इंदु, अनीता, मीरा, बिंद्रा, गीता, मधु, ममता पाठक, संध्या, विभा, सोनी, सविता, माधुरी, निशा, मनोरमा, रंजना, दीप्ति सिंह, सोनम सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रहीं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan