Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

आगरा में चलती ट्रेन के बीच कूदा युवक, मौत:सिर-हाथ धड़ से अलग, जेब से मिला तुगलकाबाद से बीना का टिकट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 3 views
आगरा में चलती ट्रेन के बीच कूदा युवक, मौत:सिर-हाथ धड़ से अलग, जेब से मिला तुगलकाबाद से बीना का टिकट
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर मंगलवार सुबह जीटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर निवासी श्रीराम हरिजन के रूप में हुई है। शव की जेब से तुगलकाबाद से बीना का टिकट मिला है। पुलिस मामले को आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। सुबह करीब 9 बजे दिल्ली से झांसी की ओर जा रही 12920 जीटी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2 से गुजर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के सामने कूद गया और उसकी चपेट में आ गया। हादसे में युवक के शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। शव की तलाशी ली गई तो उसकी जेब से तुगलकाबाद TKD से बीना तक का कन्फर्म टिकट बरामद हुआ। इससे अनुमान है कि मृतक तुगलकाबाद से बीना जा रहा था। बताया जा रहा है कि श्रीराम ट्रेन से उतर गया। ट्रेन के चलने और रफ्तार पकड़ने के बाद वह अचानक ट्रेन के बीच में कूद गया। इस हादसे में युवक के सिर, हाथ और धड़ अलग-अलग हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आरपीएफ और जीआरपी की टीम तुरंत पहुंची और ट्रैक से शव के टुकड़े समेटे। सागर का रहने वाला था श्रीराम मृतक की पहचान श्रीराम हरिजन, निवासी जिला सागर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर जीआरपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan