Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आगरा में जुआरियों को पकड़ने एंबुलेंस से गई पुलिस:मुखबिरों से बचने के लिए अपनाई रणनीति, 19 जुआरी पकडे़

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 17, 2026 👁 4 views
आगरा में जुआरियों को पकड़ने एंबुलेंस से गई पुलिस:मुखबिरों से बचने के लिए अपनाई रणनीति, 19 जुआरी पकडे़
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के नगला जस्सा में पुलिस ने जुए के अड्‌डा पर छापा मारा। पुलिस ने छापा मारने के लिए किसी सरकारी या निजी वाहनों का नहीं, बल्कि एंबुलेंस का प्रयोग किया। पुलिस ने ऐसा इसलिए किया कि जुआ खिलाने वाले मुख्य आरोपी और उसके गुर्गों को पुलिस की भनक तक न लगे। तीन टीमें ऑटो से मौके पर पहुंची। एंबुलेंस और ऑटो में किनारे में सादी वर्दी में और बीच में वर्दी वाले पुलिसकर्मी बैठे थे। करीब 25 पुलिसकर्मी ने एक साथ छापा मारा था। अचानक हुई दबिश में पुलिस ने 19 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी लक्ष्मी नारायण मौके से फरार हो गया। एसीपी सदर रामप्रवेश गुप्ता ने बताया कि नगला जस्सा निवासी लक्ष्मी नारायण इलाके में जुआ कराने के लिए चर्चित है। उसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अपने घर के आसपास जुए के अड्डे संचालित कर रहा है। जुआ कराने के दौरान आने-जाने वाले रास्तों पर उसके गुर्गे निगरानी के लिए तैनात रहते थे। यही वजह थी कि पुलिस की पहले की कई दबिशें भी सफल नहीं हो सकी थीं। पुलिस पहुंचने से पहले मिल जाती थी सूचना लक्ष्मी नारायण ने जुए के अड्डे तक आने वाले रास्तों पर कई गुर्गे तैनात कर रखे थे। इनका काम पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखना था। जैसे ही पुलिस की गाड़ी इलाके में पहुंचती, जुआरियों को इसकी सूचना मिल जाती और वे मौके से भाग जाते थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही जुआ बंद हो जाता था। इस बार पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही कार्रवाई की रणनीति बदली। पुलिस की एक टीम एंबुलेंस से जुए के अड्डे तक पहुंची, जबकि दूसरी टीम ऑटो से मौके पर पहुंची। अचानक हुई दबिश में जुआरियों को संभलने का मौका नहीं मिला और पुलिस ने 19 लोगों को पकड़ लिया। इनके पास से 74 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने रास्तों पर लगाए बैरियर भी तुड़वाए पुलिस के मुताबिक नगला जस्सा गांव जाने वाले रास्तों पर मुख्य आरोपी लक्ष्मी नारायण ने कई बैरियर लगवा रखे थे। इन बैरियर के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती थी और प्रत्येक बैरियर पर एक व्यक्ति निगरानी करता था। इससे पुलिस की गाड़ियों के पहुंचते ही जुआरियों को अलर्ट कर दिया जाता था।कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी बैरियर तुड़वा दिए। पुलिस का कहना है कि बैरियर लगाने का मकसद पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखना और जुआरियों को कार्रवाई से बचाना था। ये 19 जुआरी गिरफ्तार पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया, उनमें बंटी निवासी नगला जस्सा, अजय नैना ब्राह्मण, अतुल नगला जस्सा, मुकुल मधुनगर, जय सिंह मेहरमपुर, मुरारी सेवला जाट, करन नगला परसोती, सुमित हकीमपुरा मलपुरा, सोनू टुंडपुरा, गौरव नगला परसोती, शैलेन्द्र सिंह मधुनगर, गोपाल सिंह देवरी, अर्जुन नगला जस्सा, आकाश नंदपुरा देवरी रोड, उदयपाल सोनी उखरी रोड, हैप्पी नगला जस्सा, सोनू टुंडपुरा, निवेष नगला जस्सा और रामदास जगदीशपुरा शामिल हैं। मुख्य आरोपी लक्ष्मी नारायण वांछित है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan