Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

आगरा में कल PET परीक्षा,स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की भीड़:ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं, स्टेशनों पर ही छात्रों के ठहरने की व्यवस्था

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 4 views
आगरा में कल PET परीक्षा,स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की भीड़:ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं, स्टेशनों पर ही छात्रों के ठहरने की व्यवस्था
, आगरा में शुक्रवार 30 अक्टूबर को PET परीक्षा है। परीक्षा से एक दिन पहले ही आगरा के सभी रेलवे स्टेशनों पर PET परीक्षार्थियों की भारी भीड़ है। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी स्टेशन परीक्षार्थियों से फुल हैं। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। हालात यह हैं कि स्टेशन पर आ रही हर ट्रेन, चाहे वह स्पेशल हो या नॉर्मल पैसेंजर ट्रेन, PET अभ्यर्थियों से खचाखच भरी हुई आ रही है। प्लेटफॉर्म से लेकर वेटिंग हॉल तक सिर्फ यात्री ही नजर नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अपने परिजनों के साथ आगरा पहुंच रहे हैं। आगरा में रेलवे स्टेशन पर ही छात्रों की रुकने की व्यवस्था बाहर से आने वाले इन परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने इस बार विशेष तैयारी की है। आगरा मंडल ने परीक्षार्थियों की सुविधा को पहली प्राथमिकता पर रखा है। आगरा कैंट और आगरा फोर्ट स्टेशन पर बड़े-बड़े पंडाल लगाए गए हैं। इन पंडालों में करीब 20 हजार परीक्षार्थियों के रुकने और ठहरने की व्यवस्था है। पंडालों में उनके लिए जलपान, सोने के लिए पंखे और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट की व्यवस्था की गई है। रात में रुकने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोशनी और सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने कंट्रोल रूम बनाए हैं, जहां से लगातार अनाउंसमेंट कर परीक्षार्थियों को उनकी ट्रेन और प्लेटफॉर्म की जानकारी दी जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। स्टेशनों पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ अतिरिक्त पीएसी बल तैनात किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल लगातार स्टेशनों पर गश्त कर रहा है ताकि किसी भी तरह की अफरा-तफरी न हो। छात्रों के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशन ट्रेन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने लखनऊ-आगरा फोर्ट के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 29 और 30 अक्टूबर को चलेगी। गाड़ी संख्या 04234 लखनऊ-आगरा फोर्ट स्पेशल 29 अक्टूबर को लखनऊ से रात 11 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजे आगरा फोर्ट पहुंचेगी। रास्ते में यह उन्नाव, कानपुर सेंट्रल और टूंडला स्टेशन पर रुकेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04233 आगरा फोर्ट-लखनऊ स्पेशल 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे आगरा फोर्ट से चलेगी और रात 1:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यह ट्रेन भी टूंडला, कानपुर और उन्नाव होते हुए जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। ट्रेन में 10 कोच होंगे और यह पूरी तरह अनारक्षित रहेगी, जिससे अभ्यर्थियों को आवागमन में आसानी होगी। PET परीक्षा के चलते 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी दूसरी ओर जिला प्रशासन ने भी PET परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। आगरा जिले में 49 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें करीब 45 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली पाली में ही करीब 22 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आने को देखते हुए प्रशासन ने 30 अक्टूबर को 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे ताकि परीक्षार्थी समय पर अपने केंद्रों तक पहुंच सकें। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan