politics
आगर-मालवा में स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच से मारपीट:उमरपुर ग्राम पंचयात कार्यालय के ध्वजारोहण कार्यक्रम में विवाद
आगर-मालवा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उमरपुर ग्राम पंचायत कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। इस दौरान खजुरी चोपड़ा निवासी ग्राम पंचायत के सरपंच के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना के बाद सरपंच ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सरपंच ईश्वर प्रजापति (निवासी खजुरी चोपड़ा) स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के लिए उमरपुर ग्राम पंचायत कार्यालय पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान उनका पुराने विवाद को लेकर राधेश्याम यादव और उनके पुत्र विशाल यादव से विवाद हो गया। लकड़ी से पीटा, सिर से निकला खून शिकायत में आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज हुई, जिसके बाद विशाल यादव ने लकड़ी से सरपंच के सिर पर वार कर दिया। इससे उन्हें चोट लगी और खून बहने लगा। इसके उपरांत राधेश्याम यादव पर भी लकड़ी से मारपीट करने का आरोप है। शिकायत में बताया गया है कि मारपीट में सरपंच के हाथ की कोहनी, उंगली और पैर में भी चोटें आई हैं। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस घटना के बाद सरपंच को उपचार के लिए जिला अस्पताल आगर ले जाया गया। सरपंच की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद की जाएगी। विवाद की अन्य तस्वीरें...
Read full article on Bhaskar