Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

आगरा नर्सिंग कर्मियों ने मांगों को लेकर मनाया काला दिवस:काले कपड़े पहन कर किया विरोध, दो घंटे किया कार्य बहिष्कार

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
आगरा नर्सिंग कर्मियों ने मांगों को लेकर मनाया काला दिवस:काले कपड़े पहन कर किया विरोध, दो घंटे किया कार्य बहिष्कार
आगरा में अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग अधिकारियों ने सोमवार को काले कपड़े पहनकर विरोध जताया। राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के बैनर तले जिला महिला अस्पताल में प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश त्यागी के नेतृत्व में आगरा के सरकारी अस्पतालों के नर्सिंग अधिकारियों ने काला दिवस मनाया। इस दौरान सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे का कार्य बहिष्कार भी किया गया। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो प्रदेश स्तर पर हड़ताल की जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश त्यागी ने बताया कि नर्सिंग अधिकारियों की 13 सूत्रीय मांगों को लेकर लंबे समय से शासन से बातचीत चल रही है। करीब एक साल पहले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संघ के अधिवेशन में पांच मांगें मानने की घोषणा की थी। इनमें गृह जनपद में तैनाती और स्थानांतरण, केंद्र के समान भत्ते, रिक्त पदों पर भर्ती, समय पर प्रमोशन और एसीपी का लाभ तथा अस्पतालों में पालना घर बनाने की मांग शामिल थी। बैठक में बनी सहमति, अब तक शासनादेश नहीं सतीश त्यागी ने बताया कि फरवरी में अपर मुख्य सचिव के साथ संघ की बैठक हुई थी। इसमें मांगों को लेकर सहमति भी बनी थी, लेकिन अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुआ है। इसी के विरोध में प्रदेशभर के नर्सिंग अधिकारियों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया। मरीजों को भी हुई परेशानी दो घंटे के कार्य बहिष्कार के कारण अस्पतालों में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार, इस दौरान मरीजों के ऑपरेशन प्रभावित हुए और वार्डों में भी कामकाज पर असर पड़ा। सतीश त्यागी ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी 24 घंटे मरीजों की सेवा और उपचार में लगे रहते हैं। वे नहीं चाहते कि उनके आंदोलन से मरीजों को किसी तरह की परेशानी हो, लेकिन लंबे समय से मांगें लंबित होने और आश्वासन के बाद भी शासनादेश जारी नहीं होने के कारण उन्हें विरोध का रास्ता अपनाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि अब भी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो नर्सिंग अधिकारी हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ये पदाधिकारी रहे मौजूद प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष श्रीराम शर्मा, नर्सिंग अधीक्षिका ममता सिंह, जैनवती, ऊषा शंखवार, प्रकाश शर्मा, सुमन केसरी, कुमुद शर्मा, राना विनी जैकी, मंजुला मोरे, पूजा, नीतू, लक्ष्मी, सुलेखा, प्रतिज्ञा, गायत्री, संगीता, नीलम रुहेला, प्रियंका, पूजा कुमारी सहित अन्य नर्सिंग अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan