Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आजमगढ़ में 15 केंद्रों पर होगी यूपीएसएसएससी की स्नातक परीक्षा:23 अगस्त को होने वाली परीक्षा में 6888 अभ्यर्थी होंगे शामिल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 19, 2026 👁 2 views
आजमगढ़ में 15 केंद्रों पर होगी यूपीएसएसएससी की स्नातक परीक्षा:23 अगस्त को होने वाली परीक्षा में 6888 अभ्यर्थी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय मुख्य परीक्षा को लेकर आजमगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा जनपद के 15 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें कुल 6888 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और नकलविहीन संचालन को लेकर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक अटेंडेंस और फ्रिस्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिसकर्मियों तथा पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष पुलिसकर्मियों से कराने को कहा गया है। परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के साथ आवश्यकतानुसार जनरेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 200 मीटर के दायरे में कड़ी पाबंदियां परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि में धारा-163 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, पेजर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट/कॉपीयर की दुकानें भी बंद रहेंगी। अभ्यर्थियों की तलाशी और प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को 23 अगस्त की सुबह 6 बजे तक अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अन्य जिलों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए साइनेज की व्यवस्था भी कराई जाएगी। लापरवाही पर होगी कार्रवाई डीएम रविंद्र कुमार ने परीक्षा से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता, ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कार्मिक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-2023 और उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत कार्रवाई की जाएगी। आयोग के सदस्य ने भी दिए सतर्कता के निर्देश बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य सुबाष सिंह बघेल वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan