top
आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा:तेज रफ्तार पिकअप ने मारी ट्रक में टक्कर, ड्राइवर के बगल बैठे व्यक्ति की मौत
आजमगढ़ जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे माइलस्टोन नंबर 213.2 पर तेज रफ्तार पिकअप और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा शनिवार को लगभग 6:00 बजे शाम को हुआ। इस हादसे में पिकअप में ड्राइवर के बगल बैठे व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पिकअप ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। मृतक और ड्राइवर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। और फायर ब्रिगेड की टीम से पिकअप में फंसे यात्री को किसी तरह से पिकअप की बॉडी काटकर के बाहर निकला गया। पिकअप ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 213.2 पर राजस्थान राज्य के नंबर की एक ट्रक पहले से खड़ी थी। इसी दौरान अंबेडकर नगर की तरफ से तेज रफ्तार आ रही उत्तराखंड नंबर की पिकअप ने ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जबकि ड्राइवर की बगल की सीट पर बैठे व्यक्ति जिसकी मौत हो गई थी और बॉडी पिकअप के केबिन में फंस गई थी। फायर ब्रिगेड की मदद से डेड बॉडी को बाहर निकाला गया है। पुलिस इस मामले में मृतक और घायल की पहचान करने में जुट गई है।
Read full article on Bhaskar