crime
आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग झुलसे:बारिश से बचने पेड़ के नीचे बैठे थे तीनों, अस्पताल में भर्ती
धौलपुर के कोलारी थाना क्षेत्र के चंदे का पूरा गांव में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रवीण पुत्र गगराम, लाल सिंह पुत्र सुखपाल और माखन पुत्र लजराम भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों एक पेड़ के नीचे बैठ गए। पेड़ के पास गिरी बिजली, तीनों झुलसे इसी दौरान पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला। ग्रामीणों ने पहुंचाया जिला अस्पताल ग्रामीणों ने घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी और तीनों को उपचार के लिए धौलपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सावधानी जरूरी घटना के बाद ग्रामीणों ने लोगों से अपील की कि बारिश और आकाशीय बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें। उन्होंने खुले स्थानों से दूर रहकर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी है।
Read full article on Bhaskar