Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

आपदा प्रभावित 15 परिवारों को 4.92 लाख की सहायता:सदर विधायक, डीएम और एसपी ने चेक बांटे, आगे भी मदद का भरोसा दिया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 5, 2026 👁 2 views
आपदा प्रभावित 15 परिवारों को 4.92 लाख की सहायता:सदर विधायक, डीएम और एसपी ने चेक बांटे, आगे भी मदद का भरोसा दिया
आपदा की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए जालौन जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील सभागार उरई में कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आपदा से प्रभावित 15 लाभार्थियों को कुल 4.92 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए। राहत सहायता में जनहानि, पशुहानि और मकान क्षति से प्रभावित परिवारों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई। ग्राम कोटरा निवासी अनीता पत्नी पातीराम को जनहानि के मामले में 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई। वहीं ग्राम गढ़र निवासी सुनील कुमार पुत्र दीनदयाल को पशुहानि के लिए 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया। इसके अलावा मकान क्षति से प्रभावित 13 लाभार्थियों को कुल 54,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इनमें ग्राम भुआ के वीरसिंह पुत्र शिवप्रसाद, ऐर के संतोष पुत्र मूलचन्द्र, सोमई के कल्लू पुत्र बलई, मिनौरा कालपी के कृष्णगोपाल पुत्र मनीराम, गढ़र की रेखा रामसिखलौने पत्नी, टिकरिया के रामचरन पुत्र भगवानदीन, एगौली के राजकुमार पुत्र पुष्प सिंह, ऐट के राजकुमार पुत्र हरीराम, कन्हैयालाल पुत्र लल्लीरोम, रामबाबू पुत्र परसौले, अमीना पत्नी बक्शत अली, भुआ की पूनम पत्नी धर्मेन्द्र कुमार तथा नरछा के गोपाल सिंह पुत्र जगनन्दन शामिल रहे। अधिकांश लाभार्थियों को 4-4 हजार रुपये, जबकि मिनौरा कालपी के लाभार्थी को 6,500 रुपये की सहायता दी गई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा क्षति का त्वरित सत्यापन कर पात्र परिवारों तक शासन की राहत योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों ने लाभार्थियों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में शासन और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ा है और जरूरतमंद परिवारों को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan