education
आसीफ को मिला शिक्षक प्रतिभा सम्मान
देवरीबंगला| शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे खेरथा बाजार स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता मोहम्मद आसीफ को बिलासपुर में शिक्षक प्रतिभा सम्मान मिला। पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में आयोजित शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के सदस्यता शपथ ग्रहण सह सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारपूर्ण गतिविधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया गया।
Read full article on Bhaskar