top
अभ्यर्थियों बोले-PET का पेपर आसान, 99% सवाल हल किए:मेरठ में परीक्षा केंद्रों के बाहर अनुभव साझा किए, कहा-कोई परेशानी नहीं आई
मेरठ में शुक्रवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को आसान बताया। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य था। सवाल हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कई अभ्यर्थियों ने सभी सवालों के जवाब देने की बात कही। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थी अपने परिजनों और साथियों के साथ पेपर पर चर्चा करते दिखे। वे सवालों के जवाब मिलाते और अपने संभावित प्रदर्शन का आकलन करते नजर आए। रामपुर के अंकित ने 100 में से 99 सवाल किए हल रामपुर के अभ्यर्थी अंकित ने बताया कि उनका पेपर अच्छा गया। परीक्षा में कुल 100 सवाल थे, जिनमें से उन्होंने 99 के जवाब दिए। उनके मुताबिक, प्रश्नपत्र आसान था और सवाल हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। हापुड़ की आरती ने दूसरी पाली में परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि पेपर आसान रहा और उन्होंने लगभग सभी सवालों के जवाब दिए। परीक्षा केंद्र से बाहर निकलने के बाद उन्होंने संतोष जताया। दूसरी पाली के अन्य अभ्यर्थियों ने भी पेपर को आसान बताया। वे एक-दूसरे से जवाब मिलाते और परीक्षा का अनुभव साझा करते दिखे। दो पालियों में परीक्षा हुई मेरठ में PET के लिए कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र और अपने संभावित प्रदर्शन पर चर्चा की। हालांकि, वास्तविक नतीजे मूल्यांकन के बाद ही पता चलेंगे। अब अभ्यर्थियों को परिणाम और आगे की प्रक्रिया का इंतजार है।
Read full article on Bhaskar