top
AIAPGET Exam Power Cut: जयपुर में NTA की परीक्षा के दौरान बिजली गुल, 49 अभ्यर्थी नहीं दे पाए पूरा Exam
जयपुर के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री सत्य साईं PG कॉलेज में ऑल इंडिया आयुष PG एंट्रेंस टेस्ट यानी AIAPGET के दौरान बिजली गुल होने से हंगामा हो गया। परीक्षा कंप्यूटर पर ऑनलाइन हो रही थी, लेकिन बिजली जाने के बाद कई कंप्यूटर बंद हो गए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सेंटर पर पर्याप्त पावर बैकअप नहीं था और इस दौरान परीक्षा में अव्यवस्था के साथ नकल की भी स्थिति बनी। बताया गया कि कुल 192 अभ्यर्थियों में से 49 अपना एग्जाम पूरा नहीं कर सके। मामले के बाद सेंटर पर अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। NTA की ओर से प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए री-टेस्ट की व्यवस्था किए जाने की जानकारी सामने आई है।
Read full article on Bansal News