Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
health

अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे से की मुलाकात:नेता प्रतिपक्ष के स्वास्थ्य का लिया हाल, बोले- भाजपा सरकार में अस्पतालों को ही इलाज की जरूरत

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
अखिलेश यादव ने माता प्रसाद पांडे से की मुलाकात:नेता प्रतिपक्ष के स्वास्थ्य का लिया हाल, बोले- भाजपा सरकार में अस्पतालों को ही इलाज की जरूरत
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे से मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके जल्द पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडे अब स्वस्थ हैं। राम पथ और अयोध्या को लेकर भाजपा पर हमला अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए अयोध्या के राम पथ का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने राम मंदिर का मुद्दा नहीं छोड़ा, वे राम पथ को कैसे छोड़ सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में PDA समाज की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में लोग एकरंगी राजनीति को स्वीकार नहीं करेंगे। उनका कहना था कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना जरूरी है और सरकार को हर वर्ग की आवाज सुननी चाहिए। नौकरियों के मुद्दे पर सरकार को घेरा पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के एक लाख नौकरियां देने के बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगस्त में नौकरी देने के मामले में संख्या शून्य रही और सितंबर में भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। इसके बाद चुनाव की तारीख आ जाएगी। अखिलेश ने सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। अखिलेश बोले- अस्पतालों को ही इलाज की जरूरत अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई अस्पतालों को खुद इलाज की जरूरत है। उनका आरोप था कि स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक है और आम लोगों को बेहतर इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सरकार और उससे जुड़े लोगों पर अन्याय का आरोप अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में लगातार सरकार और सरकार से जुड़े लोग बड़े पैमाने पर अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों की समस्याओं और शिकायतों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan