top
अलीगंज में चार अवैध कॉम्पलेक्स सील, 11 प्लॉटिंग ध्वस्त:एलडीए की तीन जोन में कार्रवाई, अलीगंज में चार कॉम्पलेक्स सील, 15 बीघा समेत कई इलाकों में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
अलीगंज में अवैध तरीके से बनाई गई व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कार्रवाई की। टीम ने अलीगंज में चार अवैध कॉम्पलेक्स सील किए। इसके साथ ही दुबग्गा और सुशांत गोल्फ सिटी में बिना मंजूरी के की जा रही 11 अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया गया। सुशांत गोल्फ सिटी में एक व्यावसायिक कॉम्पलेक्स भी तोड़ा गया। आवासीय जमीन पर बनी चार इमारतें सील एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने अलीगंज की चन्द्रलोक कॉलोनी के सेक्टर-ई, एफ और जे में कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक यहां आवासीय जमीन पर चार इमारतें बनाकर उनमें दुकान, शोरूम और अस्पताल जैसी व्यावसायिक गतिविधियां चलाई जा रही थीं। टीम ने इन चारों इमारतों को सील कर दिया। सुशांत गोल्फ सिटी में 15 बीघा की प्लॉटिंग तोड़ी प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी के ग्राम मस्तेमऊ में भी कार्रवाई की। यहां करीब 10 बीघा जमीन पर आरके सिटी, राजकुमार व अन्य और करीब पांच बीघा जमीन पर कौशल महाराज व अन्य की ओर से बिना एलडीए की मंजूरी के प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने दोनों जगह की प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा फतेहपुर, बक्कास में करीब 1000 वर्गमीटर जमीन पर बनाई गई दुकानों को भी तोड़ दिया गया। दुबग्गा में नौ अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने दुबग्गा थाना क्षेत्र के बरावन कला, दशहरी और अमेठिया सलेमपुर में कार्रवाई की। यहां अलग-अलग लोगों की ओर से करीब 15 बीघा जमीन पर नौ जगह अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। टीम ने सभी नौ प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि बिना मंजूरी निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar