Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

अलीगढ़ में ऑटो-ई-रिक्शा में महिला चोरों का आतंक:दंपति के बैग से नकदी-अंगूठी उड़ाई, महिला के कुंडल चोरी, नकदी और जेवर चोरी के भी मुकदमे दर्ज

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 1 views
अलीगढ़ में ऑटो-ई-रिक्शा में महिला चोरों का आतंक:दंपति के बैग से नकदी-अंगूठी उड़ाई, महिला के कुंडल चोरी, नकदी और जेवर चोरी के भी मुकदमे दर्ज
शहर में ऑटो और ई-रिक्शा में सफर करने वाले यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। बन्नादेवी क्षेत्र में दो अलग-अलग वारदातों में महिलाओं के जेवर चोरी होने के मामले दर्ज हुए हैं। एक घटना में दंपति की पत्नी के बैग से नकदी और सोने की अंगूठी गायब हुई, जबकि दूसरी में ई-रिक्शा में सफर कर रही महिला की मां के कानों से सोने के कुंडल चोरी कर लिए गए। इसके अलावा गांधीपार्क और क्वार्सी क्षेत्र में भी मारपीट कर लूट और छात्र का मोबाइल चोरी होने के मामले सामने आए हैं। ऑटो में सवार महिलाओं पर चोरी का शक इंद्रा नगर निवासी कमल सिंह 9 सितंबर को पत्नी ऊषा देवी के साथ गांधी आई हॉस्पिटल से ऑटो में घर लौट रहे थे। रजलगंज चौराहे पर उतरते समय पत्नी ने किराया देने के लिए बैग खोला तो उसमें रखे 1,000 रुपये और सोने की अंगूठी गायब मिली। कमल सिंह ने बताया कि ऑटो में उनके साथ कुछ अन्य महिलाएं भी बैठी थीं। बन्नादेवी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मुकुल पवार को सौंपी है। ई-रिक्शा में महिला के कान से कुंडल पार विकास नगर निवासी प्रियंका सिंह अपनी मां के साथ 8 सितंबर को सारसौल नाले के पास से ई-रिक्शा में बैठीं। उसमें पहले से कुछ महिलाएं और पुरुष सवार थे। साईं बिहार कॉलोनी के सामने उतरने के बाद प्रियंका ने देखा कि उनकी मां के कानों में पहने सोने के कुंडल गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक रवींद्र यादव को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और ई-रिक्शा चालक की मदद से संदिग्धों की तलाश कर रही है। बाइक टकराने के बाद 45 हजार और सोने की चेन लूटी गांधीपार्क क्षेत्र के दुबे का पड़ाव निवासी सुधीर कुमार ने आरोप लगाया कि उनका बेटा देव वार्ष्णेय 8 सितंबर को दुकान से 60 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने निकला था। 15 हजार रुपये जमा करने के बाद वह 45 हजार रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक जा रहा था। एटा चुंगी के पास बाइक सवारों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर मारपीट कर 45 हजार रुपये और सोने की चेन लूटने का आरोप है।सुधीर के मुताबिक, बाद में जब पिता-पुत्र आरोपियों से बात करने और सामान वापस मांगने पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडे, सरिया और धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोचिंग सेंटर के पास छात्र का मोबाइल चोरी क्वार्सी क्षेत्र के मैरिस रोड स्थित ब्रिक्स एकेडमी के पास 9 सितंबर को कोचिंग आए मो. अरबाज आलम का मोबाइल चोरी हो गया। छात्र के मुताबिक, वह सुबह करीब 7 बजे कोचिंग पहुंचा था। इसी दौरान उसका काले रंग का रेडमी नोट-13 5जी मोबाइल किसी ने पार कर दिया। काफी तलाश के बाद भी फोन नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan