Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

अलवर में 5 ई-बसों को मिली हरी झंडी:सीएम भजनलाल शर्मा ने किया वर्चुअल शुभारंभ, शहर में चलेंगी 50 बसें; जानें- किराया और रूट डिटेल

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 18, 2026 👁 7 views
अलवर में 5 ई-बसों को मिली हरी झंडी:सीएम भजनलाल शर्मा ने किया वर्चुअल शुभारंभ, शहर में चलेंगी 50 बसें; जानें- किराया और रूट डिटेल
अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम के पास मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने 5 नई अत्याधुनिक ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से वर्चुअल माध्यम से ई-बसों का शुभारंभ किया है। अलवर में चरणबद्ध तरीके से कुल 50 इलेक्ट्रिक बसें चलनी प्रस्तावित हैं, जिनमें से 5 बसें पहुंच चुकी हैं और बाकी 45 बसें चरणबद्ध तरीके से आएंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन बसों से शहरवासियों को सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन मिलेगा। यात्रियों के लिए अलग-अलग रूट और किराया निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा सहित भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ई-बसों का रूट हुआ तय फिलहाल ये बसें बगढ़ तिराहा, स्टेशन रोड, डेहरा शाहपुरा के लिए रवाना होंगी और कुछ और मंडी मोड़ होते हुए हल्दीना की ओर यूनिवर्सिटी रोड तक संचालित होंगी। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि बसों का शुरुआती किराया 3 किलोमीटर तक 15 रुपए होगा। इसके बाद दूरी के हिसाब से किराया तय किया जाएगा। बसों के स्टॉपेज के आसपास अतिक्रमण मिलने पर नगर निगम कार्रवाई कर जगह को अतिक्रमण मुक्त कराएगा। नई बसों में यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान नई बसों में यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। बसों में एसी की सुविधा, बढ़िया सीटें और यात्रियों के खड़े होने के लिए अलग स्पेस है। बस में दो गेट हैं, जिनमें एक ड्राइवर के पास आगे और दूसरा बीच में है। जैसे-जैसे बाकी बसें आएंगी, उन्हें यात्रियों की जरूरत के अनुसार अलग-अलग रूटों पर संचालित किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan