politics
अलवर- टीकाराम जूली ने जहां वोट डाला, वहां बीजेपी जीती:वन राज्य मंत्री के वार्ड में कांग्रेस की जीत; महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष 5वें नंबर पर रहीं
अलवर नगर निगम के 65 वार्डों में काफी चौंकाने वाले परिणाम आए हैं। जहां राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने वार्ड 29 में वोट डाला, उस जगह बीजेपी का प्रत्याशी जीता है। राजस्थान सरकार के वन राज्य मंत्री संजय शर्मा के वार्ड 50 में कांग्रेस का प्रत्याशी जीता है। इसके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने वार्ड 36 में वोट किया। यहां बीजेपी के प्रत्याशी अपूर्वा शर्मा जीती है। बड़े नेताओं में केवल केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जिस वार्ड 65 में वोट किया। वहां से बीजेपी प्रत्याशी ही जीते हैं। महिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष 5वें नंबर पर निगम के वार्ड 36 में महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष जीतकौर सांगवान 5वें नंबर पर रही हैं। इसी वार्ड से नगर परिषद अलवर के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी रहे धीरज जैन की पत्नी नीलिमा जैन चुनाव हारी हैं। यहां निर्दलीय ने खूब वोट लिए हैं। यहां चंद्रकांत, छुट्टनलाल व रविराज निर्दलीय ने कांग्रेस से अधिक वोट लिए। चंद्रकांत विजय रहे। बीजेपी दूसरे नंबर पर रही। कांग्रेस प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई। बीजेपी के पूनिया ने 1604 वोट से जीत दर्ज की बीजेपी से अजय पूनिया लगातार 5वीं बार पार्षद बने हैं। इस बार बीजेपी ने टिकट दिया और सबसे अधिक वोटों से जीते हैं। इससे पहले चार बार निर्दलीय जीते हैं। पूनिया पहले युवा मोर्चा में सक्रिय रहे थे। लेकिन बाद मे ंउनको टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ते रहे। अब बीजेपी के टिकट से जीत दर्ज की है। ये भी पढ़ें... अलवर में बीजेपी 28 और कांग्रेस 23 वार्डों में जीती:एक में बीएसपी और 13 वार्डों में अन्य ने जीत हासिल की; चुनावी मैदान में पति-पत्नी हारे अलवर में बीजेपी का बोर्ड बनना तय:5 निर्दलियों की जरूरत पड़ेगी; कांग्रेस को बोर्ड बनाने के लिए 10 पार्षद चाहिए
Read full article on Bhaskar