Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

अम्बेडकर नगर : पांच दिवसीय एनसीआरटी आधारित प्रशिक्षण शुरू,मजबूत होगी प्राथमिक शिक्षा की नींव।।||Ambedkar Nagar: Five-day NCERT-based training begins, strengthening the foundation of primary education.||

📰 Do Took Media 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 5 views
अम्बेडकर नगर : पांच दिवसीय एनसीआरटी आधारित प्रशिक्षण शुरू,मजबूत होगी प्राथमिक शिक्षा की नींव।। 1074शिक्षक-शिक्षामित्र होंगे प्रशिक्षित : बीईओ।। ।।पूनम तिवारी।। दो टूक : प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) को मजबूत करने के उद्देश्य से बीआरसी भीटी एवं कटेहरी में पांच दिवसीय एनसीआरटी आधारित एफएलएन प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी भीटी/कटेहरी प्रिया पाठक के द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। विभागीय योजना के तहत विकासखंड भीटी के 460 तथा कटेहरी के 614 शिक्षक एवं शिक्षामित्रों को प्रशिक्षण दिया जाना है।प्रशिक्षण के लिए चयनित पांच एआरपी द्वारा प्रतिभागियों को एफएलएन की प्रभावी शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों की जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण में पीपीटी के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वहीं प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सीमैट प्रयागराज से वीडियो लिंक के माध्यम से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है।प्रथम बैच में 100 प्रतिभागियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणितीय दक्षताओं को मजबूत कर उनकी शैक्षिक नींव को बेहतर बनाना है। खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण के उपरांत शिक्षा में गुणवत्ता एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास को और अधिक मजबूती मिलेगी। ● कार्यक्रम शुभारंभ --
Read full article on Do Took Media

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan