crime
अमेरिका में पंजाब के युवक की हत्या
पंजाब के कपूरथला जिले के बेगोवाल कस्बे के अंतर्गत आने वाले जब्बोवाल गाँव के एक युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पीड़ित परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से युवक के शव को जल्द यहां लाने में मदद करने की अपील की. मृतक की पहचान जब्बोवाल निवासी 28 वर्षीय गुरदीप सिंह रूप में हुई है. गुरदीप सिंह लगभग 13 साल पहले परिवार के लिए बेहतर भविष्य और रोज़ी-रोटी कमाने की उम्मीद में अमेरिका गए थे. बताया जा रहा है कि कल रात अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रिचमंड स्ट्रीट इलाके में पिज्जा डिलीवरी करते समय एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी.मृतक के पिता प्यारा लाल ने कहा, 'गुरदीप अपने और अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद में भारी कर्ज लेकर विदेश गया था. अमेरिका पहुँचने के बाद उन्हें लंबे समय तक कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा और अब वे अपने परिवार को अच्छे दिन दिखाने के लिए दिन-रात काम कर रहे था. पिज्जा डिलीवरी के लिए जाते समय रास्ते में लूटपाट के इरादे से उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.'
Read full article on Etv Bharat