top
अमित हत्याकांड:6 दिन बाद भी आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी:व्यापार मंडल ने दी धरने की चेतावनी, पुलिस से जल्द गिरफ्तारी की उठाई मांग
काकादेव के व्यापारी अमित गुप्ता के साथ 5 सितंबर को हुई मारपीट के बाद उनकी मौत के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर व्यापार मंडल ने नाराजगी जताई है। गुरुवार को भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने काकादेव स्थित अमित गुप्ता के आवास पहुंचकर उनकी पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने डीसीपी सेंट्रल और काकादेव थानाध्यक्ष को फोन पर मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को बताया कि अगर शुक्रवार देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने परिजनों को हर कदम पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने धरना देने की चेतावनी दी प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र और जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने कहा कि घटना को छह दिन बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल अमित गुप्ता के परिजनों के साथ खड़ा है। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मृतक के परिजनों से की मुलाकात प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे, जिला महामंत्री महेश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल वहीद, संगठन मंत्री अश्विनी गुप्ता और बब्बन गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी अमित गुप्ता की पत्नी शिवानी गुप्ता, भाई मनोज गुप्ता, बहन मीना गुप्ता, भतीजे आर्यन गुप्ता और उनके दोनों पुत्र अर्पित गुप्ता और रुद्र गुप्ता से मुलाकात की।
Read full article on Bhaskar