Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
top

AMUSU- फाइनल लिस्ट चस्पा, कैंपस में गूंजे नारे:अध्यक्ष पद पर 10, उपाध्यक्ष पर 7 और सचिव के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में; नामांकन निरस्त होने पर विरोध

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 30, 2026 👁 1 views
AMUSU- फाइनल लिस्ट चस्पा, कैंपस में गूंजे नारे:अध्यक्ष पद पर 10, उपाध्यक्ष पर 7 और सचिव के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में; नामांकन निरस्त होने पर विरोध
एएमयू छात्रसंघ चुनाव की तस्वीर शुक्रवार शाम साफ हो गई। नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद शाम साढ़े पांच बजे से कुछ देर बाद यूनियन हॉल पर अंतिम प्रत्याशियों की सूची चस्पा कर दी गई। अपने नाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों और समर्थकों की नजरें जैसे ही सूची पर पड़ीं, कैंपस का माहौल चुनावी नारों से गूंज उठा। प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाले और परिसर में प्रचार शुरू कर दिया। अब मुकाबले में शामिल उम्मीदवारों की संख्या और उनकी पहचान दोनों स्पष्ट हो गई हैं। प्रत्याशियों को क्रमांक भी आवंटित किए गए हैं। अब वे अपने नाम के साथ इसी क्रमांक को प्रचार में इस्तेमाल करेंगे। मतदान के दौरान भी मतदाता इसी क्रमांक के आधार पर अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट देंगे। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के दौरान कुछ उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त किए गए। इस पर संबंधित दावेदारों और उनके समर्थकों ने आपत्ति जताई। नामांकन खारिज किए जाने का कारण पूछते हुए चुनाव अधिकारियों के सामने विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान कुछ देर नोकझोंक भी हुई। सूची जारी होने से पहले प्रत्याशी और उनके समर्थक लगातार अंतिम सूची की मांग कर रहे थे। अधिकारियों को उन्हें समझाना पड़ा। आखिरकार सूची चस्पा होने के बाद चुनावी तस्वीर सामने आ गई। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जावेद तालिब के अनुसार, एएमयू छात्रसंघ और यूनिवर्सिटी कोर्ट के लिए कुल 151 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें अध्यक्ष पद के 11, उपाध्यक्ष के सात, सचिव के तीन, कैबिनेट सदस्य के 54 और यूनिवर्सिटी कोर्ट सदस्यता के 76 नामांकन शामिल थे। जांच और नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर मुस्तफा ने नाम वापस ले लिया। अब 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के सात और मानद सचिव के तीन उम्मीदवारों के नामांकन सुरक्षित रहे। कैबिनेट सदस्यता के लिए 54 में से 46 और यूनिवर्सिटी कोर्ट के लिए 76 में से 68 उम्मीदवारों की दावेदारी बची है। अध्यक्ष पद पर 10 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला क्रम प्रत्याशी का नाम 1 मोहम्मद जुहैर अहमद 2 आमिना इरशाद 3 मोहम्मद इंतिखाब 4 फरहान जुबैरी 5 अब्दुल वहीद 6 मोहम्मद नोमान अशरफ 7 शरजील इकबाल 8 साहिल खान 9 शरजील मोहम्मद खान 10 असमर फरीदी उपाध्यक्ष पद के सात दावेदार 1 मोहम्मद सादान 2 सैयद अयान अहमद 3 अशफाक हुसैन 4 एमन हफीज खान 5 नशरा नईम 6 साकिब अली खान 7 इरफा खान मानद सचिव पद पर त्रिकोणीय मुकाबला 1 अहमद फराज राजी 2 मोहम्मद हमदान 3 मोहम्मद ओवैस वीमेंस कॉलेज में भी चुनावी तस्वीर साफ एएमयू के वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में भी नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। यहां भी सूची सामने आते ही छात्राओं और उनके समर्थकों में चुनाव को लेकर उत्साह दिखाई दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. नाजिया हसन के अनुसार, वीमेंस कॉलेज के विभिन्न पदों के लिए कुल 38 नामांकन प्राप्त हुए थे। इनमें अध्यक्ष पद के सात, उपाध्यक्ष के पांच, सचिव के पांच और कैबिनेट सदस्य पद के 22 नामांकन शामिल थे। जांच और नाम वापसी के बाद प्रमुख पदों के लिए सभी प्रत्याशी मैदान में हैं। कैबिनेट पर 21 नाम रह गए हैं। वीमेंस कॉलेज अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 1 आयशा जमाल 2 फलक नाज 3 तहूरा शकील 4 अनम रियाज 5 तमन्ना मुजफ्फर 6 मरियम नाज 7 रुकैय्या खान उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी 1 आयशा खान 2 सानिया सिराज 3 महसूमा 4 मरियम फातिमा 5 शमा फातिमा सचिव पद की प्रत्याशी 1 जोया रहमान 2 मरियम जान 3 सानिया खान 4 रुकैया खातून 5 जैनब तीन नवंबर को अंतिम भाषण, पांच को मतदान अंतिम सूची जारी होने के साथ ही अब उम्मीदवारों के सामने मतदाताओं तक पहुंचने की चुनौती है। प्रत्याशी अपने नाम और आवंटित क्रमांक के जरिए प्रचार करेंगे, ताकि मतदान के समय समर्थक और मतदाता आसानी से उनकी पहचान कर सकें। तीन नवंबर को उम्मीदवारों के अंतिम भाषण होंगे। इसके बाद पांच नवंबर को सुबह नौ बजे से मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के बाद शाम छह बजे से मतगणना शुरू होगी, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan