top
अनूपशहर में शान से निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, VIDEO:घोड़ों पर सवार बच्चों ने थामा तिरंगा, पालिका अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी
अनूपशहर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी (बारहवफात) के अवसर पर पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के उपलक्ष्य में विशाल जुलूस बेहद सादगी-सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाला गया। बाल निकेतन स्कूल से शुरू हुए इस जुलूस का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ब्रजेश गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया। कमेटी सदर बबलू कुरैशी की अध्यक्षता में आयोजित इस जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। जुलूस के सबसे आगे घोड़ों पर सवार नन्हे-मुन्ने बच्चे हाथों में इस्लामी परचम और राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' थामे चल रहे थे। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे कस्बे में देशभक्ति का पैगाम दिया। नात-ए-पाक से गुंजायमान हुआ शहर इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर साहब के जन्मदिवस के रूप में अकीदत के साथ मनाया गया। जुलूस के दौरान अकीदतमंद पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में नातें पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस मौके पर कुरान-ए-पाक की तिलावत की गई और उलेमाओं द्वारा तकरीरें पेश कर पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच उमड़ी भारी भीड़ पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की मौजूदगी में निकाला गया यह जुलूस कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ संपन्न हुआ। जुलूस में सैकड़ों की तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एडवोकेट जावेद, शेख रिहान, शेख रहीस, राशिद गाजी,मोहसिन गाजी, बिन्दू सैफी, अफजल गाजी, मनोज गोल्डी, सरफराज अंसारी, रागिब हुसैन, फराज शेख, मोहम्मद आरिफ, बबलू मेंबर और दिलशाद समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।
Read full article on Bhaskar